Breaking News

जानिए स्व: पूर्व PM डॉ.मनमोहनसिंह की बेटियों का हैं शिक्षा क्षेत्र में बड़ा नाम

Advertisements

जानिए स्व: पूर्व PM डॉ.मनमोहनसिंह की बेटियों का हैं शिक्षा क्षेत्र में बड़ा नाम

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली।मनमोहन सिंह को आर्थिक उदारीकरण के साथ ही सूचना का हक कानून, मनरेगा, आधार कार्ड और आरटीई के साथ ही अमेरिका के साथ ही असैन्य परमाणु समझौते के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

देश में आर्थिक सुधारों के जनक और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। मनमोहन सिंह अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़कर गए हैं, जो उन्हें देश की महान शख्सीयतों में शुमार करती है। मनमोहन सिंह की पहचान एक बुद्धिजीवी, आर्थिक सुधारों के प्रणेता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए जाना जाता है।

26 सितंबर 1932 को मनमोहन सिंह का जन्म पंजाब के चकवाल जिले के गाह (अब पाकिस्तान में) गांव में हुआ था। मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की शिक्षा ग्रहण की थी.

मनमोहन सिंह साल 1991 में भारत के वित्त मंत्री बने और उन्होंने ऐतिहासिक आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की। मनमोहन सिंह को आर्थिक उदारीकरण के साथ ही सूचना का हक कानून, मनरेगा, आधार कार्ड और आरटीई के साथ ही अमेरिका के साथ ही असैन्य परमाणु समझौते के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मनमोहन सिंह के परिवार की बात करें तो उनके परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां और उनके परिवार शामिल हैं।

मनमोहन सिंह की बेटियां भी शिक्षा और लेखन जगत में बड़ा नाम माना जा रहा है।

मनमोहन सिंह की तीन बेटियां उपिंदर सिंह, अमृत सिंह और दमन सिंह हैं। पूर्व पीएम की तीनों बेटियां भी अपने-अपने क्षेत्र का बड़ा नाम हैं। तो आइए जानते हैं मनमोहन सिंह की बेटियों और उनकी उपलब्धियों के बारे में-

मनमोहन सिंह की बेटी उपिंदर सिंह एक जानी-मानी इतिहासकार और अशोका विश्वविद्यालय की डीन हैं। पूर्व में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की प्रमुख भी रह चुकी हैं। उपिंदर सिंह ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मॉन्ट्रियल की मैकगिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। भारत के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व और राजनीतिक विचारों पर उन्होंने रिसर्च की है। उपिंदर सिंह की किताब ‘ए हिस्ट्री ऑफ एंसिएंट एंड अर्ली मीडीवियल इंडिया’ और ‘पॉलिटिकल वॉयलेंस इन एंसिएंट इंडिया’ को खूब तारीफ मिली है। समाज विज्ञान में काम के लिए उन्हें इंफोसिस प्राइज से सम्मानित किया गया है।

मनमोहन सिंह की दूसरी बेटी अमृत सिंह एक मशहूर मानवाधिकार वकील हैं और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल में प्रैक्टिस ऑफ लॉ की प्रोफेसर हैं। अमृत सिंह रूल ऑफ लॉ इम्पैक्ट लैब की कार्यकारी निदेशक भी हैं। अमृत सिंह ने प्रतिष्ठित येल लॉ स्कूल, ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वैश्विक मानवाधिकार मामलों में अमृत सिंह एक चर्चित नाम हैं। वे यूरोपीय मानवाधिकार अदालत, अफ्रीकन कमीशन ऑन ह्युमन एंड पीपल्स राइट में भी सुनवाई में शामिल हो चुकी हैं। वे गार्जियन और द न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में लेख भी लिखती रहती हैं।

दमन सिंह

दमन सिंह लेखन जगत में सक्रिय हैं और उन्होंने ही मनमोहन सिंह के जीवन पर किताब स्ट्रिक्टली पर्सनल मनमोहन एंड गुरशरण, ए मेमोयर लिखी है। इस किताब में मनमोहन सिंह के निजी जीवन के बारे में काफी जानकारी दी गई है। इसके अलावा दमन सिंह ने द सेक्रेड ग्रोव और नाइन बाइ नाइन भी लिखी हैं

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

Is the Gandhi-Nehru Family Truly a Stain on the Nation?

Is the Gandhi-Nehru Family Truly a Stain on the Nation? Tekchand Shastri: 9822550220   New …

क्या सचमुच में देश के लिए कलंक है गांधी नेहरू परिवार?

क्या सचमुच में देश के लिए कलंक है गांधी नेहरू परिवार? टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *