Breaking News

बलात्कार रेप मामले में कारोबारी से पैसा ऐंठने वाली युवती गिरफ्तार

Advertisements

बलात्कार रेप मामले में कारोबारी से पैसा ऐंठने वाली युवती गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

रायपुर। छत्तीसगढ के सरगुजा जिले में महिला दलाल युवती क माध्यम से खूबसूरत लडकियों को बहला -फुसलाकर ग्राहकों को पहुंचाने का धंधा बेखौफ चल रहा है? हालही बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ रेप केस के प्रकरण को खत्म करवाने के लिए रायपुर के एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपए मांगे गए। इसके बाद इसका सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ। ये मांग पीड़ित युवती और उसके साथियों ने ही की। दूसरी किस्त लेते आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाने में युवती ने रायपुर के व्यवसायी विनोद केडिया के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया था कि विनोद केडिया से उसकी पहले पहचान हुई थी। आरोपी उसे मैनपाट के रिसॉर्ट में ले गया था इस दौरान उसके साथ रेप किया। युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान युवती और उसके साथियों ने कारोबारी से पैसे ऐंठने का प्लान बनाया।

25 दिसंबर को रायपुर के सुभाष अग्रवाल कोतवाली अंबिकापुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, कारोबारी विनोद केडिया मेरे जीजा हैं। उनके खिलाफ दर्ज रेप के मामले में समझौता कराने के लिए मुझसे कुछ लोगों ने संपर्क किया। पक्ष में बयान दिलाने के लिए संतोष विश्वकर्मा नाम के युवक ने संपर्क किया है। संतोष विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर को रायपुर आकर केस खत्म कराने के लिए 1 करोड़ रुपए मांगे। बातचीत में सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ। इसमें से 21 लाख रुपए टोकन मनी की मांग युवक ने रखी। संतोष विश्वकर्मा ने सुभाष चंद्र अग्रवाल को विश्वास दिलाया कि वह रेप की शिकायत करने वाली युवती से लगातार संपर्क में है। सौदा उसकी जानकारी में हो रहा है। पैसे मिलते ही उसके जीजा के पक्ष में महिला बयान देगी और उन्हें केस से बाहर निकाल लिया जाएगा। सुभाष चंद्र अग्रवाल 24 दिसंबर को अंबिकापुर पहुंचा और उसने अंबिकापुर के कोर्ट के पीछे संतोष विश्वकर्मा को 5 लाख रुपए दिए। इस दौरान कार में महिला और उसके साथी भी थे। दूसरी किस्त देने के लिए उसे 25 दिसंबर को बुलाया गया था।

जानकारी मिलने के बाद, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपियों के बताए मुताबिक, सुभाष चंद्र अग्रवाल अनन्या होटल के पास पैसे देने पहुंचा। जैसे ही संतोष विश्वकर्मा को सुभाष चंद्र अग्रवाल ने पैसे दिए, पुलिस ने संतोष सहित कार सवार युवती और साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *