Breaking News

पतंग की डोर ने काटी सिपाही की गर्दन : फंसा चाइनीज मांजा

Advertisements

पतंग की डोर ने काटी सिपाही की गर्दन : फंसा चाइनीज मांजा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

शाहजहांपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां पतंग की डोर (चाइनीज मांजा) ने एक सिपाही की जिंदगी की डोर काट दी. सिपाही की गर्दन कटने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है.

बता दें कि घटना उस वक्त घटी जब अमरोहा का रहने वाला सिपाही शाहरुख ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा पुल के पास सिपाही की गर्दन में आकर चाइनीज मांझा बुरी तरह फंस गया. इस दौरान सिपाही ने गले से मांझा को निकालने की खूब कोशिश की, लेकिन दूसरी ओर से किसी ने मांझा को खींचा और फिर सिपाही की गर्दन बुरी तरह कट गई.

गर्दन कटने से सिपाही के गर्दन से खून का फव्वारा निकलने लगा. फिर सिपाही बाइक के साथ जमीन पर गिर गया. घटना का नजारा देख वहां मौजूद लोग को होश उड़ गए. सिपाही को गिरता देख आसपास के लोग उठाकर जिला अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूरे जिले में चीनी मांझा बेचने पर रोक लगाने की बात कही है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि कहीं भी चाइनीज मांझा बिकता हुआ नहीं मिलना चाहिए.

उन्होनें पुलिस को हिदायत दी है कि पूरे शहरी तथा ग्रामीण देहात इलाकों मे पतंग और चाईनेज मांजा को जप्त करने का अभियान चलाया जाए?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *