Breaking News

होटल में देहव्यापार : 9 गिरफ्तार

Advertisements

होटल में देहव्यापार : 9 गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

दिल्ली।देह व्यापार की गुप्त शिकायत के आधार पर एनसीआर पुलिस ने मंगलवार की देर रात होटल में छापामार कार्यवाई की गई.जिसमें गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में होटल संचालिक भी शामिल है। पिछले कई महिनों से

होटल में दह व्यापार चल रहा था. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित आयुष होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ कर कौशांबी पुलिस ने एक बुजुर्ग समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इसके साथ ही एक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एप का स्कैनर और होटल रजिस्टर को भी जब्त किया गया है। वहीं गिरफ्तार हुए नौ लोगों में होटल संचालिक भी शामिल है। वहीं पुलिस ने होटल से देह व्यापार में फंसी खूबसूरत सात महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हें घर भेजा।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अजय कुमार सिंह ने बताया कि आयुष होटल में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। पुलिस से मंगलवार की देर रात शिकायत की गई थी। तब टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो होटल के कमरों में महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। मौके से पुलिस ने होटल के प्रबंधक उत्तारखंड के पौढ़ी गढ़वाल निवासी सागर सिंह नेगी और त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी निशा को गिरफ्तार किया।

दोनों होटल में महिलाओं को अच्छी आमदनी की नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। इसके अलावा पुलिस ने सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हुए न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की की पुलिस तलाश कर ही है। इसके साथ ही रेस्क्यू की गईं खूबसूरत सात महिलाओं को पुलिस ने वापस उनके घर भेज दिया है।

इस घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक देह व्यापार में लिप्त पकडी गई खूबसूरत महिलाओं का मेडीकल कराए बिना उन्हे बाईज्जत वापस उनके घर भेज दिया गया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *