Breaking News

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात 31 मार्च तक! खुशखबर

Advertisements

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात 31 मार्च तक! खुशखबर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में चेयरकार वाली वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। अब स्लीपर वंदे भारत का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पहले कहा जा रहा था कि जनवरी या फरवरी तक इसकी शुरुआत हो सकती है, लेकिन मार्च आ गया है, पर स्लीपर वाली वंदे भारत का अता-पता नहीं चल रहा है। इस बीच, इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है। यह ट्रेन चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CCRS) की मंजूरी के बाद लॉन्च की जाएगी। CCRS जांच जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके जरिए ट्रेन के टेक्निकल पैरामीटर्स पर जांच होती है। इसी महीने सीसीआरएस की मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद यह जल्द ही देश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी। ‘ईटी नाऊ’ की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि स्लीपर वंदे भारत की लॉन्चिंग से पहले सीसीआरएस उसकी जांच करेंगे और इसकी मंजूरी मार्च महीने में ही मिल जाएगी। यानी कि यह साफ हो गया है कि स्लीपर वंदे भारत जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आ सकती है। इसके जरिए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को काफी आराम मिलेगा। वे लेटकर आराम से सफर कर सकेंगे। इससे देश की तमाम वयोवृद्ध जनता-जनार्दन को अपने गन्तव्य तक आसानी से पंहुचने में सुगमता होगी और सफर तनाव मुक्त हो सकेगा?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मकर संक्रात पर्व 14 जनवरी तक टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

मकर संक्रात पर्व 14 जनवरी तक टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

चलती ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को RPF ने 7 सेकंड में बचाया 

चलती ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को RPF ने 7 सेकंड में बचाया टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *