Breaking News

सैकडों कांग्रेसी नेताओं का भाजपा मे शामिल होना शुरु

Advertisements

सैकडों कांग्रेसी नेताओं का भाजपा मे शामिल होना शुरु

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में बीजेपी में कांग्रेसी नेताओं के शामिल होने का शिलशिला शुरु हो गया है.

दरअसल मे छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर जिला पंचायत में अब भाजपा का कब्जा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवीन अग्रवाल जिला पंचायत अध्य़क्ष चुने गए हैं। कांग्रेस को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा रहा है। इस दौरान कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगाहै। पार्टी के जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारकके नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामना शुर कर दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन ने मंत्री टंकराम वर्मा व विधायकों की मौजूदगी में उन्हे पार्टी का गमछा पहनाकर तारक को सदस्यता ग्रहण करवाना शुर है। कांग्रेस समर्थित अन्नू तारक ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित नवीन अग्रवाल के पक्ष में मतदान किया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवीन अग्रवाल जिला पंचायत अध्य़क्ष चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वतन चंद्राकर को दो वोटों से मात दी है। उन्होंने 9 वोट प्राप्त किए। बता दें कि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। यहां भाजपा और कांग्रेस ने 8-8 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था। अध्यक्ष का चुनाव 5 और फिर 12 मार्च को टालकर 20 मार्च को रखा गया था। फलत: छत्तीसगढ मे स समय कांग्रेस शक्तिहीन हो गई है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *