Breaking News

निकाह मे धोखाधडी ने सबको चौंकाया : भाभी और भाई मुश्किल में 

Advertisements

निकाह मे धोखाधडी ने सबको चौंकाया भाभी और भाई मुश्किल में

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी ही भाभी और भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. युवक का आरोप है कि उसके भाई और भाभी ने मिलकर धोखे से उसकी शादी उससे 25 साल बड़ी विधवा महिला से करा दी. साथ ही विरोध करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी मिल रही है. बुधवार को युवक एसएसपी से मिलने और मदद की गुहार लगाने पहुंचा.

 

दरअसल, मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है जहां के तारापुरी का रहने वाला अजीम नामक युवक ने बुधवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा. अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपने बड़े भाई नदीम व भाभी शायदा के साथ पैतृक घर में रहता है. प्रार्थना पत्र में अजीम ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे यह कहकर फाजलपुर बुलाया कि उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी. अजीम भरोसा कर वहां पहुंचा, और उसको वहां लड़की दिखाई गई तो उसने शादी के लिए हां कर दी उसी शाम निकाह तय हो गया .

फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में जब मौलाना निकाह पढ़ाने लगे, तब अजीम को पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं बल्कि उसकी मां, 25 साल बड़ी विधवा महिला ताहिरा से करवाई जा रही है. जब अजीम ने विरोध किया, तो आरोप है कि उसके भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा. युवक ने आरोप लगाया कि तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है. अजीम का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस मामले की छानबीन और जांच-पड़ताल कर रही है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *