Breaking News

पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली 

Advertisements

पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

सासाराम । बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक सनकी युवक ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह पूरा मामला सारांव गांव का है जहां पति और पत्नी के विवाद में पति सुगंध कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली है। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल सुगंध को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपति के तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

 

एसडीपीओ कुमार संजय ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि पुलिस ने पूनम के शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूनम और सुगंध की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से सुगंध अपनी पत्नी को उनके मायके जाने से रोकता था। इसी को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। जानकारी के मुताबिक, एक-दो दिन पहले ही पूनम एक रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी, जिसके बाद फिर से विवाद हुआ था। बुधवार को हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला ही सामने आया है। वैसे, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। घायल सुगंध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. बताते है कि आरोपी स्क्रीन किस्म का व्यक्ति है. और सक्क को लेकर हर दिन कहा सुनी होते रहती थी?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *