Breaking News

पूर्व कैबिनेट मंत्री को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Advertisements

पूर्व कैबिनेट मंत्री को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव की बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने इस पोस्ट को “दुर्भावनापूर्ण प्रचार” बताते हुए तत्काल डिलीट करने के निर्देश दिए हैं। क्या है मामला? जयसिंह अग्रवाल ने 14 जुलाई 2025 को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर खड़े हुए नजर आ रहे हैं, जबकि राज्यपाल रमेन डेका और कलेक्टर अजीत वसंत बैठे हुए दिखते हैं। इस पोस्ट में अग्रवाल ने लिखा “छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है। यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई।” इस पोस्ट को लेकर प्रशासन ने गंभीर आपत्ति जताई है। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यह पोस्ट भ्रामक और समाज में विद्वेष फैलाने वाली है।

जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु स्कूलों में अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर का पक्ष कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया है कि ननकीराम कंवर के लिए बैठक की पूर्व निर्धारित व्यवस्था थी। जैसे ही वे कक्ष में आए, कलेक्टर द्वारा उन्हें अभिवादन किया गया और वे अपने स्थान पर बैठ भी गए थे। लेकिन साझा की गई तस्वीर उस क्षण की है, जब वे ज्ञापन देने के लिए कुछ देर के लिए खड़े हुए थे। नोटिस में कहा गया है कि “इस तस्वीर को जानबूझकर गलत संदर्भ में प्रचारित किया गया है, जिससे शासन और प्रशासन की छवि धूमिल होती है। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दंडनीय हो सकता है।” कलेक्टर दी गई चेतावनी कलेक्टर ने जयसिंह अग्रवाल को निर्देशित किया है कि वे इस पोस्ट को तत्काल डिलीट करें। ऐसा न करने पर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही इस पोस्ट को सामाजिक वर्गों में विद्वेष फैलाने और आम नागरिकों के बीच असंतोष उत्पन्न करने वाला बताया गया है। इस घटनाक्रम के बाद कोरबा जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। जयसिंह अग्रवाल के समर्थक इसे राजनीतिक दबाव बता रहे हैं, वहीं प्रशासन ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक सूचना फैलाने की कोशिश बताया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

भाजप आमदाराच्या ‘पीए’ची अधिकाऱ्याला शिवीगाळ : जंगल सफारी

भाजपचे आमदार कीर्तीकुमार उर्फ बंटी भांगडिया यांचे स्वीय सहायक (पीए) महेश प्रेमळवार यांनी व्यवस्थापन कोट्यातील …

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   बिहार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *