Breaking News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में घूम रहा आतंकी उमर : CCTV कैमरा मे कैद

Advertisements

दिल्ली के कनॉट प्लेस में घूम रहा आतंकी उमर : CCTV कैमरा मे कैद

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220

Advertisements

 

नई दिल्ली।दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़ा एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आतंकी उमर मोहम्मद कनॉट प्लेस आउटर सर्किल में कार चलाते हुए नजर आया। यहां से संसद भवन की दूरी महज तीन किलोमीटर के आसपास है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमर को दोपहर लगभग 2.05 बजे कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर विस्फोटकों से भरी आई-20 कार चलाते हुए देखा गया, जिसके बाद वह मयूर विहार और फिर लाल किला इलाके की ओर बढ़ा। यह कार लगभग पांच घंटे बाद लाल किला इलाके में पहुंची, जहां विस्फोट हुआ था। Also Read – Srinagar-Jammu राष्ट्रीय राजमार्ग दोतरफा यातायात के लिए खुला रहेगा उमर के रूट की जांच पड़ताल में जुटी टीमों को एक ब्रेजा कार की भी तलाश है। सूत्रों ने बताया कि आई-20 कार में धमाका हुआ था, जबकि एक कार (ईको स्पोर्ट्स) गायब थी, जो फरीदाबाद में मिली। अभी तीसरी कार की तलाश की जा रही है। यह आतंकवादी एक बड़ी और सुनियोजित योजना के तहत काफी समय से हमले की साजिश रच रहे थे। जांच एजेसियों ने फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित मुजम्मिल और उमर के कमरों से एक डायरी और नोटबुक बरामद की, जिससे आतंकी हमले की योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। Also Read – आतंकी धमाके पर ग्लोबल लीडर्स ने जताया दुख, आतंकवाद के खिलाफ भारत को दिया समर्थन हालांकि, समय के पहले सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरी प्लानिंग को लगभग विफल साबित किया। सूत्रों ने बताया कि 12 नवंबर के लिए पहले से अलर्ट जारी किया गया था। जांच के बीच सामने आए डॉक्यूमेंट से पता चला कि उसमें यह तारीख मेंशन थी। जिक्र था कि 12 नवंबर को आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए उस दिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने खास इंतेजाम. कही गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार शाम को कार ब्लास्ट हुआ था, लेकिन उससे ठीक पहले जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में लगभग 2900 किलो विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए। फिलहाल, दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच एनआईए के हाथों में है और जल्द पूरी प्लानिंग का खुलासा होने की संभावनाएं हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपूर, चंद्रपुरातील विद्यार्थी अडकले दुबई, अबुधाबी,इराणमध्ये

इराण आणि अमेरिका, इस्त्रायल युद्धामुळे आखाती देशांमध्ये निर्माण झालेल्या तणावपूर्ण परिस्थितीमुळे दुबई, अबुधाबी, संयुक्त अरब …

1 मार्च से बदल गया टिकट बुकिंग का पूरा सिस्टम! बंद किया UTS ऐप

1 मार्च से बदल गया टिकट बुकिंग का पूरा सिस्टम! बंद किया UTS ऐप टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *