Breaking News

हार्ट अटैक से प्रत्याशी का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर 

Advertisements

हार्ट अटैक से प्रत्याशी का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री :9130558008

Advertisements

 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं. इसी बीच तरारी सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का पटना के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह पिछले 10 दिनों से बीमार थे और इसी वजह से अस्पताल में भर्ती थे. बीमारी के चलते उन्होंने चुनाव प्रचार में भी हिस्सा नहीं लिया था. 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था. इसके बाद पटना में भर्ती कराया गया था. तरारी विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में मतदान हो चुका है. अचानक हुई इस मौत से स्थानीय राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है और पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है. बता दें कि तरारी विधानसभा सीट पर नतीजे सामने आ चुके हैं. वोटों की गिनती पूरी होने के बाद सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, BJP प्रत्याशी Vishal Prashant ने 11464 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने CPI(ML)(L) उम्मीदवार Madan Singh को शिकस्त दी है. वहीं, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह को 2 हजार 271 वोट मिले हैं और वो हार गए हैं

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *