Breaking News

देवर संग इश्क मे बाधा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट 

Advertisements

देवर संग इश्क मे बाधा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. यह घटना बदनापुर तहसील के सोमथाना गांव की है, जहां पुलिस ने एक महीने से लापता चल रहे परमेश्वर तायडे की मौत का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस हत्या के आरोप में मृतक की 25 साल की पत्नी मनीषा तायडे और उसके 28 साल के देवर ध्यानेश्वर तायडे को गिरफ्तार कर लिया है. बदनापुर पुलिस थाने के निरीक्षक एम. टी. सुरवसे के अनुसार, परमेश्वर तायडे लगभग एक महीने पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था. उसकी पत्नी मनीषा ने खुद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और कुछ दिनों तक लोगों के सामने पति की तलाश का नाटक भी करती रही. लेकिन बुधवार को जब परमेश्वर का शव एक तालाब से संदिग्ध हालात में मिला, तो पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी. अवैध ड्रग नेटवर्क पर फिंगेश्वर पुलिस की वार, 18.5 किलो गांजा बरामद पूछताछ के दौरान परिवार के सदस्यों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे, जिससे पुलिस का शक गहरा गया. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मनीषा और उसके देवर ध्यानेश्वर के बीच अवैध संबंध थे. परमेश्वर इस रिश्ते का विरोध करता था और यह दोनों के लिए परेशानी बन गया था. पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात ध्यानेश्वर ने परमेश्वर पर पत्थर से हमला किया, जबकि मनीषा ने गले में कपड़ा बांधकर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद दोनों ने शव को पॉलीथिन में लपेटकर उस पर पत्थर बांध दिए और उसे नजदीकी जलाशय में फेंक दिया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो. करीब एक महीने बाद शव ऊपर आ गया और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पत्नी और भाई के हाथों मौत के घाट उतारा गया परमेश्वर अपने दो बच्चों और पिता को पीछे छोड़ गया है. इस जघन्य अपराध ने पूरे गांव में आक्रोश और हैरानी का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *