Breaking News

मुर्गीपालक फर्म की 202 महिलाओं को हुआ 5 करोड़ का फायदा

Advertisements

मुर्गीपालक फर्म की 202 महिलाओं को हुआ 5 करोड़ का फायदा

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

तामिया। मध्यप्रदेश छिन्दवाडा जिले के वनवासी नगर तामिया में महिला मुर्गीपालक कंपनी की 202 दीदीयों ने मिलकर किया 5 करोड़ 70 लाख का फायदा उठाया है.

तामिया महिला मुर्गीपालक कंपनी की तीसरी वार्षिक आमसभा सम्पन्न

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत छिंदवाड़ा के सहयोग से तामिया क्षेत्र में मुर्गीपालन गतिविधि पिछले 3 वर्षो से चल रही है, जिसकी वार्षिक आमसभा आज 202 महिला सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुईं। जिसमें कंपनी अध्यक्षा श्रीमती गंगा मरकाम ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सत्र में 202 दीदीयों द्वारा मिलकर 3 लाख 7 हज़ार चूजा पाला गया और 5 करोड़ 70 लाख का व्यवसाय किया गया तथा लगभग 40 लाख रुपये अपने सदस्यों को उत्पादक शुल्क के रूप में वितरण किया गया।

कंपनी प्रबंधक धर्मेन्द्र मेवाडा ने बताया कि अगले वर्ष 4 लाख मुर्गी पालकर 8 करोड़ का व्यवसाय करके अपने सदस्यों को 65 लाख रुपये वितरण करने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत छिंदवाड़ा से जिला परियोजना प्रबंधक रेखा अहिरवार, मध्यप्रदेश वुमेन पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ दीपक तूसीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिन्होंने कंपनी को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया और आगे बढ़ने की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।इस संबंध मे पूरे मध्यप्रदेश मे चर्चा हो रही है और अनेकानेक लोग तारिफ कर रहे हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *