Breaking News

DCM शिंदे शिवसेना ने रिपब्लिकन सेना के साथ किया गठबंधन

Advertisements

DCM शिंदे शिवसेना ने रिपब्लिकन सेना के साथ किया गठबंधन

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई। भाजपा शिवसेना और NCP मे अनैतिक गुटबाजी से तंग आकर सैकडों कार्यकरता के साथ DCM एकनाथ शिंदे गुट रिपब्लिकन सेना मे शामिल हो गए है,

इस संदर्भ मे उप मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हम बाबासाहेब डा आंबेडकर के विचारों के भक्त हैं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार रात ठाणे में दलित संगठन रिपब्लिकन सेना के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए भीमशक्ति-शिवशक्ति एकता के पुनरुत्थान की घोषणा की। शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा कि यह नई साझेदारी कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि न्याय के लिए है।

एकनाथ शिंदे ने कहा हम बाबासाहेब के विचारों के भक्त महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार रात ठाणे में दलित संगठन रिपब्लिकन सेना के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए भीमशक्ति-शिवशक्ति एकता के पुनरुत्थान की घोषणा की।

भीमशक्ति-शिवशक्ति शब्द का इस्तेमाल अतीत में अविभाजित शिवसेना और डॉ बीआर आंबेडकर के अनुयायियों के एक साथ आने के लिए किया जाता रहा है। यह घोषणा राज्य में निकाय चुनावों से पहले की गई है।

शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा कि यह नई साझेदारी कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि न्याय के लिए है। शिवाजी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रिपब्लिकन सेना प्रमुख आनंदराज आंबेडकर और अन्य लोग शामिल हुए।

शिंदे ने कहा कि यह गठबंधन बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा और वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि आनंदराज आंबेडकर में बाबासाहेब का खून है और हम बाबासाहेब के विचारों के भक्त हैं।

भारतीय लोकतंत्र में डॉ. आंबेडकर के योगदान का उल्लेख करते हुए, शिंदे ने कहा कि संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के लोगों को सर्वोच्च पदों तक पहुंचने में सक्षम बनाया और उनके जैसा एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सका है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *