Breaking News

हिंदुओं से माफी मांगें देवेंद्र फडणवीस और BJP:उद्धव ठाकरे का बयान 

Advertisements

हिंदुओं से माफी मांगें देवेंद्र फडणवीस और BJP:उद्धव ठाकरे का बयान

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई । यूबीटी शिव सेना प्रमुख और पूर्व मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि CM देवेन्द्र फडणवीस और भाजपानने हिंदुओं से माफी मानना चाहिए.

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि 25 साल तक हमारे साथ रहे, हिंदुत्व के नाम पर हमारे साथ चले,. जब ऊपर पहुंच गए तो हमें ही लात मारने लगे हैं.

महाराष्ट्र में 2020 के पालघर लिंचिंग मामले के आरोपी काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने का मामला तूल पकड़ गया है. शिवसेना (UBT) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ने इसको लेकर बीजेपी और महायुती सरकार पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला किया.

उद्धव ठाकरे ने काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने के लिए हिन्दू समाज से माफी मांगने को कहा. ठाकरे से सवाल उठाया, “आज उसके सारे गुनाह माफ कैसे हो गए.”उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है.

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा 25 साल तक हमारे साथ रहे, हिंदुत्व के नाम पर हमारे साथ चले, हमने उन्हें अपनाया, कंधे पर बैठाया, गांव-गांव घुमाया. जब ऊपर पहुंच गए तो हमें ही लात मारने लगे. उद्धव ठाकरे ने तंज के लहजे में आगे कहा कि दिल्ली मराठा घोड़ों की टाप से हिलती थी. आज वही लोग दिल्ली के जूते चाटते दिख रहे हैं. ये भगवा परिवार के नहीं, गद्दार हैं.

काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने पर भड़के

उद्धव ठाकरे ने 2020 में पालघर में साधुओं की हत्या के आरोपी काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि उस वक्त मैं मुख्यमंत्री था, तो शिवसेना को हिंदुत्व विरोधी बताया जा रहा था. आज वही काशीनाथ चौधरी बीजेपी में शामिल हो गया है. अगर वो दोषी है तो पार्टी में क्यों लिया और अगर निर्दोष थे तो फिर जेल में क्यों डाला गया?उद्धव ठाकर ने पालघर मामले में बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस को पूरे महाराष्ट्र और हिन्दू समाज से माफी मांगने को कहा. ठाकरे ने तंज कसा कि यही दूसरों के लिए लव जिहाद हो जाता है और खुद बीजेपी के लिए अमर प्रेम.

उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश बर्बाद हो रहा है, किसी को भी बिना पड़ताल के पार्टी में भर्ती किया जा रहा है. एक ड्रग माफिया को मेयर का टिकट तक दे दिया गया.

बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को किया याद

उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि व्यक्ति उम्र से नहीं, सोच से बूढ़ा होता है. आप सब बालासाहेब के साथ उनकी ढाल की तरह खड़े थे. किसी की हिम्मत नहीं थी कि आंख उठाकर देखे. आज शिवसेना आप लोगों की वजह से ज़िंदा है.

उन्होंने 1977 की जनता पार्टी दौर की घटना याद दिलाते हुए कहा कि शिवसैनिकों ने उंगली के इशारे पर शिवाजी पार्क में मोरारजी देसाई की सभा तहस-नहस कर दी थी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *