Breaking News

BJP विधायक का परिवार बाल-बाल बचा, कैंची धाम जाते वक्त पलटी कार 

Advertisements

BJP विधायक का परिवार बाल-बाल बचा, कैंची धाम जाते वक्त पलटी कार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822560220

 

फर्रुखाबाद। भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का पूरा परिवार उस वक्त बाल-बाल बच गया, जब उत्तराखंड के कैंची धाम जा रही उनकी कार फर्रुखाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार गड्डे में जाकर कई बार पलट गई, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। चुंकि सभी नशे पर आरुढ होने के कारण सभी को दर्द का अह्सास हुआ ही नहीं?हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे इटावा-बरेली हाईवे (एनएच-730सी) पर थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम उजरामऊ-नयागांव के पास हुआ। विधायक के बेटे अजय सिंह राठौर अपनी पत्नी दीक्षा, बेटी शशि और स्वाति और बेटे अयांक के साथ कार से कैंची धाम जा रहे थे। उनके ड्राइवर केपी (निवासी नवादा) और विधायक का सरकारी गनर भी साथ थे।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक यू-टर्न ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्डे में जा गिरीं और कई बार पलट गईं। कार में सवार सभी लोग सीट बेल्ट की वजह से सीट पर ही अटक गए। लोगों की मानें तो जैसे ही कार थाना राजेपुर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी सामने से आई दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे के चलते दोनों कारें गड्डे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े आए। ग्रामीणों ने कार में फंसे विधायक के परिजनाें काे सुरक्षित निकालते हुए मदद की।

ग्रामीणों ने रस्सियों और लोहे की रॉड की मदद से पलटी कार को सीधा किया और सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अच्छी बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सिर्फ हल्की-फुल्की खरोंचें और चोटें आईं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेपुर सुदेश कुमार और उनकी टीम ने दूसरी कार को भी क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। दूसरी कार में सवार लोग मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद विधायक के परिवार को दूसरी गाड़ी से सकुशल फतेहगढ़ स्थित उनके घर भेज दिया गया। वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही फिर कैंची धाम जाने की योजना बना रहे हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *