Breaking News

नाबालिग लडकी पर जान लेवा हमला का अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Advertisements

नाबालिग लडकी पर जान लेवा हमला का अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Advertisements

 

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

रीवा ।ना चाहते हुए भी जबरन सादी के लिए तैयार नहीं होने नाबालिग छात्रा पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित सेमरिया कांड का मुख्य आरोपी अभिषेक तिवारी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है.आरोपी बीते दिनों सिरमौर न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था.पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फरार आरोपी को सिरमौर स्थित बरदहा घाटी के घने जंगलों से 26 नवम्बर की शाम को गिरफ्तार कर लिया है.वह खूबसूरत नाबालिग लडकी का अपहरण करने के इरादे से उस पर जानलेवा हमला का आरोपी है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिषेक तिवारी को 25 नवंबर को नाबालिग छात्रा पर हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था.पुलिसकर्मी जेल वारंट का इंतजार कर रहे थे, तभी मौका पाकर आरोपी कोर्ट रूम से ही भाग निकला. न्यायालय के आदेश पर सिरमौर थाने में फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का एक और प्रकरण दर्ज किया गया था.

सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार होने के बाद आरोपी बरदहा घाटी के घने जंगलों में छिपा बैठा था और सुबह होते ही वह अन्यत्र भागने की फिराक में था. पुलिस अधिकारियों द्वारा गठित टीम ने मुखबिरों की सूचना पर रात भर तलाशी अभियान चलाया और घेराबंदी कर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी अभिषेक तिवारी सिमरिया में ही एक नाबालिग छात्रा के ऊपर डंडे से प्राणघातक हमला करने का दोषी है.हमले के बाद छात्रा को बेहोशी की हालत में झाड़ियों के बीच पाया गया था.छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई थी और उसका उपचार अभी भी संजय गांधी अस्पताल में कराया जा रहा है.

एसडीओपी उमेश प्रजापति ने यह भी बताया कि घायल छात्रा अब होश में आ चुकी है.उन्होंने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान कुछ और नाम सामने आए हैं, जिन्हें मामले में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *