Breaking News

नाबालिग लड़की लेकर भाग लेकर रहा था मुस्लिम युवक, धर दबोचा

Advertisements

नाबालिग लड़की लेकर भाग लेकर रहा था मुस्लिम युवक, धर दबोचा गया

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

गढ़वा। झारखंड के गढवा जिला के इलाके की एक नाबालिग लड़की को भगाने के प्रयास में एक युवक को बिहार के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. गढ़वा पुलिस और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई से नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया.

झारखंड के गढ़वा जिले में एक नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम युवक लेकर भाग रहा था. नाबालिग को गढ़वा पुलिस और बिहार की जीआरपी पुलिस ने डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक उसे बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने के फिराक में था. परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. मामला जिले के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव

गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को बिहार के डेहरी ऑनसोन स्टेशन के प्लेटफार्म से बरामद कर लिया गया है. नाबालिग के पिता ने रंका थाना में मुस्लिम युवक के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. नाबालिग के पिता और पंचायत के मुखिया मोहम्मद हासिम अंसारी ने बताया कि नाबालिग लड़की उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानपुर में छठी कक्षा की छात्रा है. परिजनों ने बताया कि वह दो महीने पहले गढ़वा थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में अपने फुआ के घर गई थी, उस दौरान वह वहां एक पखवाड़े तक रूकी थी. पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक एकबाल खां जो ऑटो चालक है, उसका आना जाना नाबालिग के फुआ के घर होने के दौरान नाबालिग से मोबाइल नंबर लिया और बातचीत के क्रम में नाबालिग को बेहतर और सुखमय जीवन देश दुनिया घुमाने का सब्जबाग दिखा कर विश्वास में लिया. परिवार वालों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले 27 अक्टूबर को भगा ले जाने की नियत से पहुंचा. जब छठ पूजा की रात पूरा इलाका जगा हुआ था और आवाजाही जारी रहने के कारण नाबालिग को भगा ले जाने में खतरा महसूस होने के वजह से बीच गांव में ही उसे छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे नाबालिग को फुलप्रूफ प्लान के तहत घर के समीप से लेकर फरार हो गया. वहीं, नाबालिग के बिछावन पर नहीं होने पर खोजबीन शुरू हुई. मगर, जब कुछ भी पता नहीं चला तब मोबाइल के माध्यम से सभी संभावित जगहों पर तलाश जारी रही. इसी बीच दोनों के डेहरी ऑनसोन स्टेशन पर होने और किसी अनजाने मंजील पर जाने की सूचना मिलने पर परिवार ने अपने सगे संबंधियों को तत्काल स्टेशन के प्लेटफार्म पर भेज कर नजर रखने और दोनों को उलझाए रखने के लिए कहकर फौरन कूच कर गए.

इसी बीच आरोपी युवक को शंका हुई और वह फरार हो गया. बाद में परिजनों ने नाबालिग लड़की को डेहरी ऑनसोन स्टेशन के प्लेटफार्म से बरामद कर घर लाया और इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा दिया गया और आगे की पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *