Breaking News

शराब दुकान हटाएं प्रशासन, अन्यथा किया जाएगा उग्र आंदोलन! 

Advertisements

शराब दुकान हटाएं प्रशासन, अन्यथा किया जाएगा उग्र आंदोलन!

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सौसर।नगर पिपला नारायण वार बस स्टैंड पर स्थित शराब दुकान हटाने हेतु विधायक विजय चौरे की प्रमुख उपस्थिति में नगर कांग्रेस कमेटी पिपला नारायण वार द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौसर को आज ज्ञापन सौंपकर शराब भट्टी हटाने की मांग की गई।इस दौरान विधायक विजय चौरे द्वारा ने कहा की प्रशासन शराब दुकान हटाने के लिए हमे आश्वस्त करे अन्यथा नगर पिपला नारायण वार में उग्र आंदोलन कर चक्का जाम किया जायेगा।

ज्ञात हो कि नगर पिपला नारायण वार के मुख्य बस स्टेंड पर शराब दुकान संचालित की जा रही है पिपला नारायण वार आस-पास के समीपस्थ ग्रामों का प्रमुख नगर हैं,यह बस स्टैंड क्षेत्रवासियों के आवागमन हेतु प्रमुख सार्वजनिक स्थान हैं जहां प्रतिदिन विद्यालय जाने वाले छात्र–छात्राओं,कंपनी में काम करने जाने वाली महिलाओं सहित समस्त नगरवासियों का आवागमन यहां बना रहता हैं।बस स्टैंड से ही भवानी माता मंदिर (मठ) में नगर की स्त्रियां पूजन–अर्चन करने हेतु जाती है परंतु बस स्टैंड पर ही शराब दुकान के संचालित होने के कारण वंश रोजाना शराबियो का आतंक मचा रहता हैं शराबियों की अश्लील बोल भाषा और अभद्र टिप्पणियों से महिलाओं और लड़कियों को बस स्टैंड पर खड़े रहने से भी असुरक्षा महसूस होती हैं।

शराब दुकान के पीछे ही शराबी शराब का सेवन करते हैं और बस स्टैंड पर आकर गाली–गलौज कर झगड़े करते हैं इससे नगर का शांतिपूर्ण माहौल निरंतर खराब होते जा रहा हैं इनसे नगरवासियों और व्यापारियों को चोरी का भी भय बना रहता हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र येमदे ने बतलाया की शासन–प्रशासन द्वारा शराब दुकान हटाने हेतु हमे आश्वस्त नहीं किया जाता तब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पिपला नारायण वार द्वारा समस्त नगरवासियो और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,भागवत महाजन ठाकरे, अशोक चौधरी,युवराज जिचकार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र येमदे,गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा,केशव बोड़े,विजय चौधरी,सुनील भांगे,अतुल जुननकर,राजीव चौधरी,सोपान कोहले,विट्ठल गायकवाड,संजय ठाकरे,कैलाश चौधरी,अमरीश जैसवाल,दिलीप गुर्वे एवं युवक कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

50 हजार का इनामी फरार दुष्कर्मी ‘दरोगा’ को पुलिस ने धर दबोचा

50 हजार का इनामी फरार दुष्कर्मी ‘दरोगा’ को पुलिस ने धर दबोचा   टेकचंद्र शास्त्री: …

शादी के बाद 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पता रहा युवक

शादी के बाद 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पता रहा युवक टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *