Breaking News

तेलंगाना सीएम kCR की पार्टी BRS की महाराष्ट्र प्रवेेश ग्राम पंचायत के चुनावों में जीती 15 सीटीं

Advertisements

तेलंगाना सीएम kCR की पार्टी BRS की महाराष्ट्र प्रवेेश ग्राम पंचायत के चुनावों में जीती 15 सीटीं

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

मुंबई। हाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों में सत्ताधारी महायुति की सरकार को लीड मिली है। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के अजित गुट ने कांग्रेस की अगुवाई वाले शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी को करारी शिकस्त दी है, लेकिन इन चुनावों में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की महाराष्ट्र में इंट्री हुई है।
रायगढ़: तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनावों के बीच में भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने महाराष्ट्र में अपनी इंट्री की है। राज्य के ग्राम पंचायत चुनावों में कई चौंकाने वाले नतीजों में कुछ जगहों पर उलटफेर हुआ है। राज्य में शिवसेना-बीजेपी और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के खेम को बड़ी सफलता दी है। इसके बीच में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की पार्टी बीएसआरएस को काफी सफलता मिली है। यहां पर बीआरएस ने कांग्रेस को झटका दिया है। केसीआर की पार्टी ने विदर्भ और सोलापुर को मिलाकर ग्राम पंचायत की 15 सीटें जीती हैं। राव की पार्टी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले के गढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया है। केसीआर की पार्टी ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में सीटें जीतीं।

केसीआर ने किए थे दौरे

बीआरएस प्रमुख केसीआर ने कुछ महीने पहले मराठवाड़ा और विदर्भ में बैठकें की थीं। ग्राम पंचायत चुनावों में उनकी पार्टी को मिली जीत का इसका नतीजा मानी जा रही है। उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि किसानों के प्याज के अच्छे दाम मिले। केसीआर के मिशन महाराष्ट्र की पंचायत में इंट्री हो गई है। पार्टी ने पहली बार यहां पर ग्राम पंचायत के चुनाव लड़े थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा था कि यह पार्टी भविष्य में बीजेपी के लिए भी खतरे की घंटी हो सकती है। ग्राम पंचायत के चुनावों में जिस तरह से केसीआर की पार्टी को महाराष्ट्र में इंट्री मिली है। ऐसे में अटकलें हैं आने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी महाराष्ट्र के मिशन को तेज कर सकती है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बीआरएस आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र होने का फायदा मिला है। इसलिए वहां पर बीआरएस का इंपैक्ट दिखा है।

तेलंगाना चुनावों के बीच गुड न्यूज

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भले महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों में 15 सीटें जीती हैं, लेकिन पार्टी को यह जीत तेलंगाना चुनावों के बीच में मिली है। जब केसीआर तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रहे हैं। तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस के बीच मुकाबला बना जा रहा है। महाराष्ट्र में AIMIM के बाद दूसरी दक्षिण के दल को इंट्री मिली है। ऐसे में ऐसा भी संभव है कि दोनों पार्टियां एक साथ मिशन महाराष्ट्र पर आगे बढ़ें। AIMIM का महाराष्ट्र में एक सांसद और एक विधायक है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *