बेहतर शिक्षा स्वास्थ और रोज़गार के संकल्प को नागपुर शहर में पूरा करने के लिए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर भवन,बोरियापुरा मोमिनपुरा में एज़ल फाउंडेशन और सेवा फाउंडेशन की ओर से निशुल्क ब्यूटीशियन, और मेहंदी के सर्टिफिकेट कोर्स के ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन समाज सेवक वरिष्ठ पत्रकार डॉ शकील अहमद जहांगीर के हाथों संपन्न हुआ, प्रस्तावना में यूसुफुन नबी खान ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं ऐसे सेंटर के माध्यम से हुनर देकर आर्थिक तौर पर मज़बूत बनाना हमारा उद्देश्य है,कार्यक्रम के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने रोज़गार में महिलाओं के योगदान की भूमिका को अहम बताया,मुख्य अतिथि के तौर पर माजी विरोधी पक्ष नेता नागपुर महानगरपालिका के धरम पाटिल ने डॉ शकील अहमद जहांगीर और सेवा और एज़ल फाउंडेशन द्वारा रोज़गार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की, और अपना सहयोग देने का वादा किया,प्रमुख अतिथि महासचिव कांग्रेस शहर नागपुर ज़िला ग्रामीण,
डॉ इरफान अहमद ने गरीब बस्तियों में जनप्रतिनिधियों का गैर जि़म्मेदना रवैये का जिक्र करते हुए भविष्य में इन बस्तियों में अच्छे दवाखाने और रोज़गार के साधन उपलब्ध कराने का वादा किया,उदघाटक डॉक्टर शकील अहमद जहांगीर ने मां सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख का उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया के शिक्षा के बगैर किसी भी समाज की तरक्की मुमकिन नहीं है और अगर रोज़गार अच्छे हो तो बेहतर शिक्षा हासिल करने में मदद मिलती है, हम पूरे शहर में रोज़गार से जुड़ी निशुल्क शिक्षाएं देने का जाल बिछा देना चाहते हैं ताकि कोई बेरोज़गार ना रह सके, मध्य नागपुर में बजरिया,बंगाली पंजा और मोमिनपुरा
की महिलाओं के लिए बुटीक, ब्यूटीशियन और मेहंदी जैसे हूनर और युवा पुरुषों के लिए मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग की तकनीकी शिक्षा भविष्य में देने का संकल्प लिया, मोमिनपुरा ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस तरह के कार्यक्रमों की सरहना की, डॉक्टर अजय मेश्राम तथा शहजाद खान ने भी अपना सहयोग देने का वादा किया, उर्दू अखबार अलमीजा़न के संपादक शमीम एजाज़ ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने की सेवा फाउंडेशन और एज़ल फाउंडेशन के प्रयासों की सरहाना की, अबरार खान ने मंच संचालन किया और डॉक्टर एहसान अहमद ने सबका शुक्रिया अदा किया, इस अवसर प्रमुख उपस्थिति, अधिवक्ता मोहम्मद शारिक , एजाज़ खान, उमर खान समाजसेविका ममता वाजपाई और मधु सोनी की रही, ट्रेनर शबाना शेख , शहनाज़ शेख ,फरहा नाज़ भी मौजूद थी । मेहमानों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया,
नि:शुल्क ब्युटीशियन और मेहंदी सर्टिफिकेट कोर्स ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन
Advertisements
Advertisements
Advertisements
विश्वभारत News Website