Breaking News

राजस्थान में कांग्रेस की हालत खराब?सैकडों नेता और हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Advertisements

राजस्थान में कांग्रेस की हालत खराब?सैकडों नेता और हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राम गोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर समेत हजारों कार्यकरता BJP में शामिल हो गए हैं। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर की मौजूदगी में पूर्व मंत्री राम गोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर बीजेपी में शामिल हुए। जिसे लेकर कांग्रेस मे हाय-तौबा मचा हुआ है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए है।जिसमें बैरवा-तंवर समेत कई नेता और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोडने का शिल्पकला शुरु है।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के बीच शनिवार को कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, पूर्व विधायक अशोक तंवर और राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता सहित कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

टिकट नहीं मिलने और CM अशोक गहलोत की कार्यप्रणालियों से नाराज थे तीनों नेता

बैरवा, तंवर और मेहता कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थे। तीनों ही नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के माने जाते हैं। तीनों नेताओं के शामिल होने से पीपल्दा, लाडपुरा, कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर व रामगंजमंडी विधानसभा सीट पर भाजपा मजबूत होगी।

कुल 80 कांग्रेसी भाजपा में शामिल: भाजपा की ओर से बताया गया कि शनिवार को कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ ही अलग-अलग सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुल 80 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

‘सभी वर्गों का ध्यान रखती है भाजपा’: सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के जंगलराज से आहत होकर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है। भाजपा का वादा है कि सत्ता में आने के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुधारी जाएगी। कानून का राज प्रदेश में काम करेगा। युवाओं, किसानों व महिलाओं को उनका पूरा हक और सम्मान मिलेगा।

बसपा प्रत्याशी ने पायलट को दिया समर्थन

टोंक विधानसभा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी अशोक बैरवा ने चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की है। बैरवा ने चुनाव में पायलट का समर्थन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में पायलट के हाथ मजबूत करना आवश्यक है।

वहीं, पायलट ने कहा कि बैरवा के साथ आने से पार्टी को और अधिक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि टोंक के माहौल को देखकर लग रहा है कि पिछले चुनाव से अधिक मतों से यहां पार्टी को जीत मिलेगी। पायलट ने कहा कि भाजपा के पास कोई चुनावी मुददा नहीं है। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *