लोकनिर्माण राज्यमंत्री धाकड के प्रचारार्थ CM शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा को जिताने झोली फैलाई
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220
शिवपुरी।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार करने शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा पहुंचे। जहां लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने उनके सामने करबद्ध निवेदन करते हुए जनता-जनार्दन से वोटों के लिए गुजारिश की।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ जनता के सामने वोट के लिए गुजारिश करते नजर आए। आंखों में आंसू सिसकियां भरते हुए सभा के दौरान जनता-जनार्दन से उन्होंने अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। इसके अलावा वह सभा में साष्टांग भी हुए और जनता के सामने नमन करते हुए उनसे वोट देने की अपील की।मध्यप्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री ने जनता के सामने वोट के लिए अपनी झोली फैलाई और कहा कि कमल चिन्ह पर ठप्पा मारकर भारतीयजनता पार्टी को जिताना होगा?,
पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश राठखेड़ा जब इस तरह से वोट मांग रहे थे तो उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस सभा के मंच पर मौजूद थे। पोहरी में आयोजित इस सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित भी किया।
पोहरी विधानसभा में चुनावी सभा में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी सुरेश धाकड़ राठखेड़ा मंच से प्रार्थना करते हुए और जनता-जनार्दन के सामने अपनी झोली फैला कर वोटों के लिए प्रार्थना करते नजर आए। मंच पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा ने जनता को साष्टांग प्रणाम भी किया। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गरीब किसान के बेटे को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और मामा बल्लभ भवन में पहुंचाएंगे।
राठखेड़ा ने कहा कि मैं आपसे वोट की भीख मांगता हूं मेरी लाज रख लो। आने वाली 17 तारीख को सभी भाई कमल के फूल को वोट दें। अब इस तरह का रोते गिड़गिड़ाते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
त्रिकोणीय मुकाबले से मंत्री की हालत खराब: पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा ने सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा को टिकट दिया है। यहां पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। धाकड़ (किरार) बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे प्रद्युम्मन वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा का गणित बिगाड़ दिया है। दोनों ही एक जाति के हैं और इस बार यहां के धाकड़ (किरार) प्रद्युम्मन वर्मा की ओर ज्यादा झुकाव रख रहे हैं। पोहरी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बताया जा रहा है कि यहां पर अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कैलाश कुशवाह और बसपा के प्रद्युम्मन वर्मा के बीच हो गया है। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा की हालत खराब होने से यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रचार में आ चुके हैं
विश्वभारत News Website