आज भोपाल में रोड शो करेंगे राहुल गांधी? अंतिम सप्ताह में पूरी ताकत झोंक रही कांग्रेस
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
भोपाल। दिवाली के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे एक्शन मोड में है वह आज भोपाल में रोड शो करेंगे।भोपाल उत्तर व भोपाल मध्य विधानसभा से होते हुए इकबाल मैदान पहुंचेगा। यहां सभा होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने इसी तरह रोड शो किया था। चुनावों को देखते हुए पक्ष-विपक्ष एक दूसरे को घेरने की तैयारी में भी जुटे हैं। भोपाल के आंतरिक और बाहर चुनावी बिगुल से सारा शहर और ग्रामीण गूंज उठा है।
विधानसभा चुनाव करीब है, ऐसे में सभी पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी सभा मे जोरदार भाषण और अश्वासन देने में व्यस्त हैं। जहां एक ओर भाजपा के केंद्रीय नेताओं के प्रतिदिन प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में कार्यक्रम हो रहे हैं तो वहीं कांग्रेस से भी रोजना कोई न कोई केंद्रीय नेता सभा कर रहे हैं।
दिवाली के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्शन मोड में है वह आज भोपाल में रोड शो करेंगे। भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा में आने वाले भारत माता चौराहे से रोड शो प्रारंभ होगा और भोपाल उत्तर व भोपाल मध्य विधानसभा से होते हुए इकबाल मैदान पहुंचेगा। यहां सभा होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने इसी तरह रोड शो किया था।
MP में बीजेपी ने उतारी बुजुर्ग नेताओं की फौज, 70 पार कर चुके 14 नेताओं को टिकट; सबसे ज्यादा की उम्र 80 साल के अत्याधिक अनुभव कुशल उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है
17 नवंबर को होंगे चुनाव
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को लेकर पक्ष-विपक्ष में भी तनातनी है। भाजपा-कांग्रेस अलग-अलग मुद्दों को आधार बनाकर एक दूसरे पर निशाना साध रहा है। वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी है कि देखना कांग्रेस की बुरी तरह हार होगी और मध्यप्रदेश मे भाजपा का ही परचम लहराने वाला है।
विश्वभारत News Website