नागपूर के दहेगांव(रं)में विजयी सरपंच सपत्नीक किशोर चौधरी का भव्य स्वागत
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
नागपुर। सामनेर तहसील के दहेगांव(रं) के जाने माने समाज सेवक श्री किशोरभाई चौधरी की धर्म पत्नी सौ अर्चनाताई किशोर चौधरी ने सरपंच चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त किया है। सावनेर तहसील के दहेगांव रंगारी वासियों का सौभाग्य है कि सौ अर्चनाताई किशोर चौधरी दूसरी मर्तबा सरपंच पद पर विभूषित होंगी। सौ अर्चनाताई चौधरी का दहेगांव(रं) के विकास कार्यों मे भारी योगदान रहा है। जिसे ग्रामवासी यह योगदान को भुला नहीं सकते है। बताते हैं कि पिछले 5 साल पूर्व सरपंच चौधरीताई का सर्वांगीण विकासात्मक कार्यप्रणालियों से छुब्ध होकर उन पर भारी भ्रष्टाचार का कथित आरोप लगाया गया था? परंतु बुजुर्गों की कहावत है कि *”अंतत: विजय सत्य”* की ही होती है।उच्च न्यायालय खंडपीठ नागपुर ने प्रकरण के दस्तावेजों का अध्ययन और अवलोकन के पश्चात सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया, और माननीयां सरपंच सौ अर्चनाताई किशोर चौधरी की जीत हूई। अंतत: उन पर आरोप लगाने वालों की सामाज मे भारी इन्सल्ट और थूं-थू हूई। इसे कहते है *”सत्यंम् सर्वत्र विजयंते, सत्यमेव जयते!*
ज्ञातव्य है कि दहेगांव रंगारी के सुप्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता श्री किशोर भाऊ चौधरी एक हटयोगी- जिद्दी कर्मठ और ईमानदार स्वभाव वाले महान व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होने वरिष्ठ समाज सेवक अन्ना हजारे के नेतृत्व में संपूर्ण विदर्भ महाराष्ट्र के सभी जिलों के नगर महानगर देहात खेडे गांवों में भ्रष्टाचार जन आंदोलन समिती की शाखा स्थापित करने मे बडा योगदान दिया हैं। परिणामत: विदर्भ महाराष्ट्र में किशोर भाऊ चौधरी की अच्छी खासी पंहुच और पकड रही है! समाज सेवी किशोर चौधरी की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और भाजपा के बडे बडे धुरंधर नेताओं ने अपने दल में शामिल करने के लिए बहेतेक प्रयास किए। परंतु अध्ययन और अवलोकन के बाद उन्होनें भारतीय जनता पार्टी जैसी सुसंस्कारित और राष्ट्रीय हित विचारधारा वाली संघ प्रणीत भाजपा मे शामिल होना बेहतर समझा और वे वर्तमान परिवेश में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में अपनी कार्यकौशलता का परिचय देने के लिए तत्पर है। सावनेर तहसील के अंतर्गत समस्त गांवों का सर्वांगीण विकास, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और उद्योग धंधा उपलब्ध कराने तथा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का उनका उद्देश्य है।
उनका सुस्वागतम् और अभिनंदन करने वालों में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, जिलाध्यक्ष अरविंद जी गजभिये,विधायक कृष्णा खोपडे, विधायक श्रीपारधी जी,पूर्व विधायक आशीष देशमुख,विधायक टेकचंद्र सावरकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक धोटे, श्रीकांत देशपांडे अनिल निधान एवं अन्य विधायक और पदाधिकारी कार्यकर्ता मान्यवरों का समावेश है।
विश्वभारत News Website