Breaking News

महादुला की आदिवासी बस्ती में क्रांतिकारी लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई।

Advertisements

महादुला की आदिवासी बस्ती में क्रांतिकारी लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई।

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

कोराडी। आदिवासी बस्ती महादुला नूर नगर और श्रीवास नगर के संंयुक्त तत्वावधान में महान क्रांतिकारी लोकनााक बिरसा ममुंडा की उल्हास पूर्वक जयंती मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के छोटा नागपुर स्थित उलिहातू ग्राम में हुआ था। वे क्रांतिकारी अपराजेय योद्घा और लोकनायक के रूप में प्रसिद्घ हैं।

वे क्रांतिकारी अपराजेय योद्घा और लोकनायक के रूप में बिरसामुंडा प्रसिद्घ हुए हैं, जिन्हें समाज ने धरती पर आबा का दर्जा दिया है। बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को बेगारी से बचाने, उनके आर्थिक शोषण पर रोक लगाने,परिश्रम के अनुसार पारिश्रमिक की व्यवस्था करने, जल जंगल व जमीन पर आदिवासियों का समान अधिकार स्थापित करने भूमि को लगान मुक्त घोषित करवाने, बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कानून बनाने जैसे विषयों को लेकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्घ आंदोलन कर निरंतर संघर्ष किया। बिरसा मुंडा धरती पर आबा अर्थात पृथ्वी के पिता के रूप में जाने जाते हैं। महत्वपूर्ण जनजातीय में से एक महान क्रांतिकारी जिन्होंने उलगुलान का नारा दिया। मुंडा विद्रोह झारखंड का सबसे बड़ा और अंतिम रक्तप्लावित जनजातीय विलुप्त था जिसमें हजारों की संख्या में मुंडा आदिवासी शहीद हुए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर युवा भाजपा नेता नगराध्यक्ष श्रीमान राजेशभाई और नगर पार्षद पवन पखिड्डे ने क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुडा की विग्रह पर पुष्प माल्यार्पण किया एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अध्यक्षता राहुल टेकाम ने की। इस मौके पर गाजे बाजे के साथ भगवान बिरसा मुंडा की नगर शोभा यात्रा निकाली गई। स्थानीय आदिवासी गोंडवाना समाजिक संगठन के युवा नेता गणेश ध्रुवे, उपाध्यक्ष सुुमित उईके,सचिव लक्की धुर्वे, सदस्य मंगल ध्रुवे, सिमेश धुर्वे, पवन धुर्वे,दिलीप परतेकी, अंकुश धुर्वे, अजय वरखडे, अमन धुर्वे, दीपक सिरसाम, सम्यक धुर्वे, दशरथ टेकाम, चंदू टेकाम, राधाबाई धुर्वे,कलाबाई उईके, मीना टेकाम, माधुरी धुर्वे,निशा धुर्वे, चंदा धुर्वे, मोना धुर्वे, दिव्या धुर्वे,अस्ती धुर्वे, गौरी धुर्वे, वनश्री धुर्वे,सेवंता मंडावी, नारद मंडावी, नूरेंद्र मंडावी, गुलझारी मंडावी, दीनदयाल मंडावी, हेमलता मंडावी, मधु मंडावी, के ललित मरकाम, दिलीप मंडावी, उदय मंडावी इत्यादि ने बढ़चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *