Breaking News

जिम-अखाडा में पसीना बहाती दुल्हन को देख बरातियों ने कहा? बचके रहना रे बाबा,’दुल्हन पहलवान है’!

Advertisements

जिम-अखाडा में पसीना बहाती दुल्हन को देख बरातियों ने कहा? बचके रहना रे बाबा दुल्हन पहलवान है

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

पटना। बिहार की राजधानी पटना में वीडियो में शादी के जोड़े में दुल्हन जिम में डंबल उठाकर कसरत करती दिखी तो लोगों ने ससुराल वालों को सतर्क रहने की चेतावनी देना शुरू कर दिया है. लोगों ने कहा दुल्हन पूरी तैयारी में है. कृपया सावधान रहें.

शादी से पहले जिम में पसीना बहाती दिखी दुल्हन, ज़रा हटके अंदाज वाली से पंगा न लेने की चेतावनी मिली है कि शादी से पहले जिम में पसीना बहाती दिखी दुल्हन, ज़रा हटके अंदाज वाली से पंगा न लेने की मिली है

कई सालों से प्री वेडिंग शूट काफी चलन में है. जिसमें शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन बेहतरीन और खूबसूरत नजारों के बीच अपनी यादगार तस्वीरें खिंचवाते हैं. कभी रोमैन्टिक तो कभी ऐतिहासिक जदह को चुनते हैं लोग. तो कभी थीम बेस्ड फोटो सेशन भी होता है. कभी लोग अपने मूड के हिसाब से डेस्टिनेशन चूज करते हैं. कपड़े भी उसी हिसाब से पहने जाते हैं जो लोकेशन को सूट करे. लेकिन कुछ कपल या दूल्हा और दुल्हन भी ऐसे होते हैं जो कुछ अनोखा करना चाहते हैं. और जो सबका ध्यान खींचने में कामयाब हो जाता है.

 

ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में शादी के जोड़े में दुल्हन जिम में नजर आईं तो लोग सोच में पड़ गए. डंबल उठाकर कसरत करती है दुल्हन को देख लोगों ने ससुराल वालों को सतर्क रहने की चेतावनी देना शुरू कर दिया. लोगों ने कहा जिम में पसीना बहाकर दुल्हन ससुरालवालों साफ संदेश देना चाहता है की बचके रहना रे बाबा.

दुल्हन ने जिम में कराया प्रीवेडिंग शूट: कुछ लोग ज़रा हटके करने में यकीन रखते हैं. ऐसी ही एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो शादी के जोड़े में जिम पहुंच कर कसरत करती नजर आईं. डंबल उठाकर जब उसने अपनी ताकत की औकात नापने की कोशिश की, तो लोगों ने ससुराल वालों को सावधान रहने की चेतावनी देना शुरू कर दिया. दुल्हन अपनी प्री वेडिंग शूट के लिए जिम पहुंची थी जहां दुल्हन के लिबास में उसे कसरत करता देख न सिर्फ जिम वाले बल्कि सोशल मीडिया वाले भी हैरान थे. लेकिन फिर समझते देर न लगी कि यह रुटीन एक्सरसाइज नहीं बल्कि प्री वेडिंग शूट का अनोखा अंदाज है. जो सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा.

कसरत करती दुल्हन को देख ससुरालवालों के चेताने लगे लोग

शादी के जोड़े में दुल्हन का अनोखा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया. साथ ही यूजर्स ने इस पर तरह तरह के मजेदार कमेंट्स किए. संदेश साफ है.. दुल्हन- “अगर मैं वहां वजन उठा सकती हूं, तो आगे आने वाली जिम्मेदारियों का भार अपने कंधों पर उठा सकती हूं. वहीं एक यूज़र ने लिखा- संदेश जोर से और स्पष्ट है. मेरे साथ खिलवाड़ मत करो प्रिय ससुराल वालों. तो एक ने कहा- पति को प्यारा रिमाइंडर- “जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पर पद है तो आदमी उठता नहीं, उठता है”. तो एक और कमेंट है कि- संदेश बहुत सरल है “होने वाले पति और ससुराल वालों मुझसे पंगा मत लेना”. तो किसी ने कहा की ये हनीमून का लगेज उठाने की तैयारी कर रही है.बताते हैं कि पहलवान दुल्हन घर में आने से सारा मोहोल्ला और पडोसी खुशी खुशी और सबमें सबमें नजर आने लगे है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *