Breaking News

MP में छात्रों को माफी के लिए शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश से किया अनुरोध

Advertisements

मध्य प्रदेश में छात्रों को माफी के लिए शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश से किया अनुरोध

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

भोपाल ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों से जुड़े एक मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक अनुरोध पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ट्रेन में दिल्ली से झांसी जा रहे एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रणजीत सिंह की सफर के दौरान हार्ट अटैक आने से मुरैना के पास तबियत बिगड़ गई थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों से जुड़े एक मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक अनुरोध पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि छात्रों ने कार छीनने का अपराध कुलपति की जान बचाने के पवित्र उद्देश्य से किया। छात्रों का भाव किसी तरह का द्वेष या अपराधिक कार्य करने का नहीं था, इसलिए छात्रों के भविष्य पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन पर दर्ज प्रकरण वापस लेकर उनका अपराध क्षमा करने की कृपा करें।

उन्होने मुख्य न्यायाधीश का ध्यानाकर्षित किया कि कुलपति की जान बचाने के लिए छात्रों ने चाबी छीनी थी। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों ट्रेन में दिल्ली से झांसी जा रहे एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रणजीत सिंह की सफर के दौरान हार्ट अटैक आने से मुरैना के पास तबियत बिगड़ गई। इसी ट्रेन में ग्वालियर के दो छात्रों हिमांशु श्रोतिय और सुकृत शर्मा भी सफर कर रहे थे। ट्रेन ग्वालियर पहुंची तो दोनों छात्रों ने कुलपति को रेलवे स्टेशन पर उतारा और बाहर खड़ी एक कार की चाबी छीनकर उस कार से कुलपति को अस्पताल ले गए, ताकि समय पर उनको उपचार मिल सके। हालांकि, कुलपति की बाद में मृत्यु हो गई।

‘ABVP के कार्यकर्ता हैं आरोपित छात्र’
कार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश की थी। इस वजह से दोनों छात्रों के खिलाफ चोरी व डकैती की धाराओं में एफआईआर की गई और पुलिस ने गिरफ्तार करके दोनों को हाई कोर्ट में पेश किया, जहां जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने इस टिप्पणी के साथ कि कोई भी व्यक्ति विनम्रता से मदद मांगता है, ताकत से नहीं…, दोनों छात्रों को जेल भेजने के आदेश दिए। दोनों जेल में हैं। दोनों ही आरोपित छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी है,

प्रदेश अध्यक्ष ने अभिभावकों को दिया आश्वासन
वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दोनों छात्रों ने मानवीय आधार पर कुलपति की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए, छात्रों का उद्देश्य मानवतावादी था। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि उन पर दर्ज प्रकरण को लेकर मानवता के आधार पर हर संभव पीछे लेने के लिए वाध्य करेंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

8 टीचरों का DEd सर्टिफिकेट फर्जी होने की पुष्टि

8 टीचरों का DEd सर्टिफिकेट फर्जी होने की पुष्टि   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   एमपी। …

पाण्डु पिपरिया स्कूली छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाया अभद्रता का आरोप

पाण्डु पिपरिया स्कूली छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाया अभद्रता का आरोप टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *