Breaking News

RSS सेवा प्रमुख को घर से घसीटकर ले गई पुलिस, गुस्साए लोगों ने थाने में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Advertisements

RSS सेवा प्रमुख को घर से घसीटकर ले गई पुलिस, गुस्साए लोगों ने थाने में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सेवा प्रमुख के साथ अभद्रता और घसीटकर थाने ले जाने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और भाजपाई थाने पहुंच गए. हंगामा करते हुए उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. साथ ही थाने में हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठ गए.

 

संघ के अलीगढ़ महानगर सेवा प्रमुख ओमप्रकाश ने बताया, सुबह 3 सब इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मेरे घर पर पहुंचे. उन्होंने अभद्रता करते हुए मुझे घर से घसीटकर बाइक पर बैठाया और थाने ले गए. उन्होंने कहा कि नोटिस तामील करानी है क्योंकि एफआईआर हुई है. जब मैंने इस बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ नहीं दिखाया. थाने में बदतमीजी की. मुझे नहीं पता किस नियम के तहत या कौन से अपराध में मुझे गिरफ्तार किया गया.

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बन्नादेवी थाना इलाके के एक मामले में पुलिस एक व्यक्ति के घर नोटिस तामील कराने गई थी. इस दौरान वहां पर आरोपी के साथ अभद्रता की गई. इसका वीडियो वायरल हुआ, जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल मौके पर गए तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ जांच का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस को इस बात को लेकर आगाह किया जाता है कि आम जनमानस के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करे. इस मामले में ऐसा प्रतीत नहीं हुआ. इसकी वजह से 2 सब इंस्पेक्टर सहित कुल 3 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *