Breaking News

सब रजिस्ट्रार ऑफिस के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज : देरी करना पड़ गया भारी

Advertisements

सब रजिस्ट्रार ऑफिस के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज : देरी करना पड़ गया भारी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

उत्तर प्रदेश के मथुरा सदर में कथित तौर पर एक वरिष्ठ नागरिक को अलौट हुए फ्लैट की ओरिजनल डीड समय पर उपलब्ध नहीं कराने के लिए सब रजिस्ट्रार ऑफिस के पूरे स्टाफ को ट्रांसफर कर दिया गया है. अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी है.

एडीएम (एफआर) योगानंद पांडे ने कहा, ‘मामले की जांच करने वाले व्यक्ति को नामित करने के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.’ उप.डीजी (पंजीकरण) अयोध्या मंडल निरंजन कुमार और नव प्रोन्नत डीजी (पंजीकरण) अविनाश पांडे जांच अधिकारी नामित करेंगे.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का परिचय देते हुए स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जयसवाल ने मथुरा सदर उप-पंजीयक कार्यालय के तीन कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है.

सब रजिस्ट्रार मथुरा सदर अजय कुमार त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय कनिष्ठ सहायक (पंजीकरण) और सतीश कुमार चौधरी कनिष्ठ सहायक (पंजीकरण) का तबादला कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि तीनों मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा एक वरिष्ठ नागरिक को 75 लाख रुपये में आवंटित फ्लैट से संबंधित मूल दस्तावेज उपलब्ध कराने में देरी कर रहे थे.

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री जयसवाल को एक वरिष्ठ नागरिक से फोन पर शिकायत मिली थी कि उन्हें उनका मूल दस्तावेज समय पर नहीं दिया गया. इसके बाद उन्होंने एक्शन लिया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *