Breaking News

जामसांवली में 7 दिवसीय भव्य हनुमान प्रकटोत्सव समारोह

Advertisements

जामसांवली में 7 दिवसीय भव्य हनुमान प्रकटोत्सव समारोह

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

सौंसर। छिंदवाड़ा जिले सौंसर तहसील के जामसावली हनुमान मंदिर में 7 दिवसीय भव्य आयोजन, देशभर से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है.

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष छिंदवाड़ा से 70 किलोमीटर दूर स्थित जामसावली के चमत्कारिक हनुमान मंदिर में सात दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में शंकराचार्य सहित देश के ख्यातिप्राप्त भजन गायक और अनेक प्रसिद्ध हस्तियां भाग लेंगी।इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमा विराजमान है, जिनकी नाभि से निरंतर जलधारा बहती है। यह जल श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और मान्यता है कि इससे रोग, मानसिक विकार एवं भूत-प्रेत बाधाएं दूर हो जाती हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार जब त्रेता युग में लक्ष्मण शक्ति बाण से मूर्छित हुए थे, तब संजीवनी बूटी लाने के दौरान हनुमान जी ने इसी स्थान पर पीपल के वृक्ष के नीचे विश्राम किया था। यह भी कहा जाता है कि पूर्व में प्रतिमा खड़ी अवस्था में थी, लेकिन खजाना खोजने आए कुछ चोरों द्वारा हटाने का प्रयास करते ही यह प्रतिमा चमत्कारिक रूप से लेट गई और तब से यही रूप है। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा और भव्य सजावट की तैयारियां की गई है

हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष ठहराव व्यवस्था की गई है और जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया है। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को पूरी भव्यता से सजाया गया है।

यह मंदिर सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है। लोग यहां आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं।

’मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में ‘हनुमान लोक’ बनाने का संकल्प प्रस्तुत किया था, निर्माण कार्य जारी है आने वाले समय में यह क्षेत्र एक अद्वितीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

हनुधाम किसनपुर खमरा में श्री हनुमान जी जन्मोत्सव चीचगांव से किसनपुर तक निकलेगी विशाल गदायात्रा

किशनपुर के चमत्कारी श्री हनुमान जी मंदिर में हनुमान जी के जन्मोत्सव पर श्री हनुमान सेवा समिति किशनपुर द्वारा 11 अप्रैल रात्रि 7:00 बजे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन करके हनुमान जन्मोत्सव प्रारंभ किया जाएगा एवं कल 12 अप्रैल सुबह 8:00 बजे अभिषेक के बाद 1:00 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा ।इस अवसर पर 12 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे सिद्धेश्वरी चमत्कारी हनुमान मंदिर चीजगांव से हनुधाम मंदिर किशनपुर तक एक विशाल गदा यात्रा निकाली जाएगी जो हनुधाम किशनपुर पर जाकर समाप्त होगी ।हनुमान किशनपुर मंदिर बिछुआ ब्लॉक के खमरा के समीप ग्राम किसनपुर में स्थित है । चमत्कारी मंदिर में प्रत्येक शनिवार हनुमान जी की सवारी आती है जहां भक्तों के सभी कष्टो का निवारण होता है । प्रत्येक शनिवार यहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त आते हैं इस मंदिर की दूर दूर तक महत्ता है ।

अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक सिमरिया धाम में देंगे प्रस्तुति

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्याश्री सिद्ध सिमरिया धाम में मारूतिनंदन सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या आयोजित की गई है।मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बक्षी ने बताया कि, दिनाँक 12 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 7.00 बजे से देश के सुविख्यात गायक अनूप जलोटा के शिष्य प्रभंजय चतुर्वेदी एवं दिल्ली से पधार रहे विख्यात भजन गायक धीरज कांत श्री हनुमान भक्त कमलनाथ एवं श्री हनुमान भक्त नकुलनाथ की उपस्थिति में अपने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देंगे ।प्रभंजय चतुर्वेदी “ए” ग्रेड कलाकार हैं, इन्होंने संगीत की आरंभिक शिक्षा रामचंद डोले, भगवानदास शर्मा, विमलेन्दु मुखर्जी से प्राप्त की है। प्रभंजय चतुर्वेदी के नाम पर 31 घंटे लगातार भजन गाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। प्रभंजय जी को अनेक पुरूष्कार अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता स्वर्ण पदक, महाकाल संगीत समारोह, महाकाल संगीत रत्न की उपाधि, संगीतभूषण उडीसा सरकार, चक्रधर सम्मान तथा अनेकों पुरुष्कार प्राप्त हैं। आपने देश तथा विदेश के सभी प्रसिद्ध भजन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है।

आनंद बक्षी ने बताया कि, धीरज कांत भागलपुर बिहार के निवासी हैं, आपकी भजन गायिकी में अदभुत स्वरों का समावेश है। लगभग 17 देशों की यात्रा भजनों की प्रस्तुति के संदर्भ में आपने दी है। “रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने, वही हैं जो इसको चला रहे हैं” धीरजकांत जी का यह सुप्रसिद्ध भजन अत्यंत लोकप्रिय है। भारतवर्ष के भजन गायकों में आपका अग्रणी स्थान है।मारूतिनंदन सेवा समिति ने भजन संध्या के इस आयोजन में सभी धार्मिक, सामाजिक, संगठनों, रामायण मंडल, दुर्गा जस मंडल, महिला मंडल, गणेश उत्सव समितियाँ, दुर्गा उत्सव समितियाँ, फाग मंडल तथा सभी सनातनी भजन प्रेमी समुदाय से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन को श्रवण कर पुण्यार्जन का आग्रह किया है ।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   सिवनी। …

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *