Breaking News

विपक्ष को देश से लेन-देन नही! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों संसद भवन का उद्घाटन : बोले,भारत लोकतंत्र की जननी।

Advertisements

नई दिल्ली । नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ देश को मिला नया लोकतंत्र का मंदिर डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी (28 मई) को दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समोराह के लिए पहले ही पूरी तैयारियां कर ली गई थी। समारोह की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से पूजा-अर्चना के साथ हुई। पीएम मोदी कई विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए संसद भवन को राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। इस खास मौके पर केंद्र सरकार के कई नुमाइंदे समारोह में भाग लेते हुए देखे गए। वहीं पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। बता दें कि, पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर सांसदों को संबोधित किया। जिनमें उन्होंने कहा कि, भारत लोकतंत्र की जननी है। आज मैं पूरे देशवासियों को बधाई देता हूं जिन्होंने मेरे इस सफर में काफी मदद की है। वहीं उद्घाटन समारोह में सर्वधर्म का आयोजन भी किया गया था। जिसमें सभी धर्मों के अनुयायियों ने भाग लिया था और भारत की तरक्की को लेकर एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की थी। पीएम मोदी बीजेपी शासित राज्यों के सीएम से करेंगे मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। जिसका नाम पार्टी ने मुख्यमंत्री परिषद दिया है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव और आने वाले विधानसभा चुनावों के एजेंडे पर चर्चा होगी। नए संसद भवन के उद्घाटन के दूसरे चरण में क्या-क्या हुआ जानिए- पीएम मोदी का संबोधन खत्म पीएम मोदी का संबोधन हो चुका है। अपने संबोधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी नए सदन से बाहर निकल चुके हैं। सदन से निकलने से पहले उन्होंने सांसदों और मजदूरों के साथ फोटो खिंचवाई। पीएम मोदी का संबोधन पीएम मोदी सांसदों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “आज नए संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है। इसमें वास्तू, विरासत, कला, कौशल, संस्कृति और सविंधान भी है।” उन्होंने कहा आगे कहा कि, लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पंक्षी मोर पर आधारित है, राज्यसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित है। संसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है। उन्होंने कहा, “आज इस ऐतिहासिक अवसर पर कुछ देर पहले संसद की नई इमारत में पवित्र सेंगोल की भी स्थापना हुई है। महान चोल साम्राज्य में सेंगोल को कर्तव्य पथ का, सेवा पथ का, राष्ट्र पथ का प्रतीक माना जाता था। राजा जी और अधिनम के संतों के मार्ग दर्शन में यही सेंगोल सत्ता के हस्तातंरण का प्रतीक बना था।” पीएम मोदी ने आगे कहा, “तमिलनाडु से विशेष तौर पर अधिनम के संत भवन में हमें आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए थे।” पीएम मोदी ने कहा, “यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा। नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है। नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।” पीएम मोदी नए सदन के लोकसभा कक्ष में सभी सांसदों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इस दिन को शुभ घड़ी बताते हुए कहा,”देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।” पीएम मोदी ने 75 रु के सिक्के किए जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के जारी किए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी को सबसे पहले बधाई दी। ओम बिरला ने कहा कि, महज ढाई साल में नया सदन बन कर तैयार हुआ है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। इस सदन से और लोकतंत्र मजबूत होगा। राष्ट्रपति का संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह पढ़ रहे हैं। उपराष्ट्रपति का संदेश उपराष्ट्रपति जगदीप धनखंड का संदेश उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पढ़ा। उन्होंने कहा, “भारतीय लोकतंत्र की अभूतपूर्वक विकास यात्रा की इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घड़ी और गौरव क्षण में मुझे पूरे देश को बधाई देते हुए बहुत खुशी है। मुझे यकीन है कि इस अमृत काल में बना नया संसद भवन आगे भी हमारे विकास का साक्षी रहेगा।” शार्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तमाम सांसदों की मौजूदगी में दो शार्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग की जा रही है। राज्यसभा के उप सभापति कर रहे हैं संबोधित राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह सांसदों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी का आभार जताया और इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि, आने वाले वर्षों में परिसीमन के कारण सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। संसद की बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को देखते हुए वर्तमान संसद भवन में स्थान का अभाव महसूस किया जा रहा था। हरिवंश ने आगे कहा कि, संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से एक नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *