Breaking News

लालू प्रसाद यादव CBI से परेशान

Advertisements

 

✍️टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की और सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने I.N.D.I.A. मीटिंग से अलावा जातीय जनगणना, राजभवन विवाद के साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी बात की।
बिहार की महागठबंधन सरकार के सबसे बड़े दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जनता दल यूनाईटेड (JDU) की अनबन की बात को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कैसे अफवाह करार दिया, यह समझने वाले समझ गए जाएंगे। मुख्यमंत्री से राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई के सुप्रीम कोर्ट जाने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- “ऐसे ही बेचारे को तंग कर रहा है। जानबूझ कर तंग कर रहा है।” नीतीश की हमदर्दी भरी इन पंक्तियों ने साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम दावों से उलट महागठबंधन सरकार में फिलहाल गतिरोध नहीं है। नीतीश ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने I.N.D.I.A. मीटिंग की तारीख के साथ जातीय जनगणना और राजभवन विवाद पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

Advertisements

जातीय आधारित गणना का काम बिहार में पूरा हो चुका है। हमलोगों ने कार्यक्रम तय कर लिया था। सभी दलों को भी जानकारी दी थी। सभी जाति की आर्थिक स्थिति का जायजा लेना जरूरी था, यह सब काम है। किसकी कितनी आबादी, कितनी उपजाति है? आर्थिक स्थिति क्या है? गांव में रहता था, अब शहर चला गया। इन्हीं सब चीज का सर्वे किया गया। सर्वे होने के बाद अब फिगर तैयार किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने ऑर्डर किया तो बचा हुआ 20 प्रतिशत काम भी पूरा कर लिया गया। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी रोक नहीं लगाई है। सभी पार्टियों के साथ बैठकर हमलोग तय किए थे। सुशील मोदी द्वारा आंकड़ा सार्वजनिक करने की बात नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित काम में लगे सभी कर्मी काफी मेहनत कर रहे हैं। वही लोग फाइनल करके सब चीज घोषित करेगा। गाइडलाइन के अनुसार ही काम किया जा रहा है।

मोदी सरकार ने अब तक नहीं करवाया जनगणना
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2011 में जनगणना हुआ था। लेकिन, मोदी सरकार इसको करवा ही नहीं रही है। 2021 में होना था लेकिन अब तक नहीं करवाया। हमलोग कर रहे हैं तो कई लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं। यह तो काफी अच्छा चीज है। यह तो हर राज्य में होना चाहिए। वहीं राजभवन विवाद पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सबलोग मिलजुल कर काम कर रहे हैं। कोई इधर-उधर नहीं है। कहीं कोई सीट खाली रहेगा तो उसको भरा जाएगा। अभी हाल में ही दो दिन पहले अच्छी तरह से बातचीत हुई है। कहीं कोई विवाद नहीं है।
अपनी प्रतिक्रिया दी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *