Breaking News

त्वचा में प्राकृतिक निखार के लिए रामबाण है नारियल दूध का मसाज

Advertisements

त्वचा में प्राकृतिक निखार के लिए रामबाण है नारियल दूध का मसाज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

काली हल्दी पावडर और मुल्तानी मिट्टी मिश्रित नारियल का दूध मसाज से स्किन-त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.बुढापे मे मुर्झाई त्वचा चमकदार और गोरी होने मे सहायक सिद्ध होती है।
नारियल का दूध त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल के दूध में बालों और स्किन के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व और मिनिरल्स होते हैं. नारियल के दूध में बालों के लिए हेल्दी ऑयल और वाटर कंटेंट होता है. वहीं नारियल दूध को त्वचा पर लगाने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और उसका रूखापन खत्म हो जाता है. चलिए जानते हैं कि नारियल दूध त्वचा और बालों को किस तरह फायदा पहुंचाता है. नारियल का दूध पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें ढेर सारे विटामिन जैसे विटामिन ए, सी, ई और डी के साथ साथ जिंक, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है जो त्वचा और बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यहां इसके हमारी स्किन और बालों के लिए कुछ कमाल के फायदों के बारे में बताया गया है जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए.

बालों के लिए कितना फायदेमंद है नारियल का दूध
नारियल के दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन नए हेयर सेल्स बनाने में मददगार है जिससे बाल घने होते हैं. कोकोनट मिल्क से बालों को नेचुरल कंडीशनिंग मिलती है और फ्रिजी बाल स्मूथ और शाइनी दिखने लगते हैं. इसका हेयर मास्क बालों पर लगाने के बाल कोमल और मुलायम बनते हैं और उनको भरपूर पोषण मिलता है. इसकी बालों में मालिश कीजिए और कुछ देर बाद एक माइल्ड शैंपू से बाल धो लीजिए. बाल सिल्की भी बनेंगे और सुलझाने में भी आसानी होगी.

लटकी हुई स्किन को टाइट करना है तो हर रोज कर लें ये काम, आपकी स्किन दिखेगी जवां
स्किन के लिए कितना फायदेमंद है नारियल दूध
नारियल दूध एक वरदान की तरह है, ये डार्क स्पॉट्स हटाने में मददगार साबित हो सकता है. सन टैन और सन बर्न के निशान हटाता है और इसकी मालिश से त्वचा कोमल बनती है. नारियल के दूध की मालिश से चेहरे पर कसावट आती है और प्रीमैच्योर एजिंग के निशान कम होने लगते है. ड्राई स्किन पर नारियल दूध एक मॉइश्चराइजर का काम कर सकता है. इससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है और त्वचा में नई जान आ जाती है. नारियल दूध में पाया जाने वाला विटामिन सी,ई और ए की मदद से त्वचा में लोच कायम रहती है और समय से पहले बुढ़ापा त्वचा पर नहीं दिखता. नारियल दूध को स्किन केयर रूटीम में शामिल करने और डेली इससे

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

भारतात येणार ‘कॅन्सर’ची लाट : पोट, तोंडाचे कॅन्सररुग्ण सर्वाधिक

बदलती जीवनशैली आणि चुकीच्या सवयींमुळे कर्करोगाचे प्रमाण दिवसेंदिवस वाढतच चालले आहे. दरवर्षी जगभरात एक कोटीहून …

उशी ठरतेय मान-डोकेदुखीचं कारण

शांत झोप प्रत्येकासाठी आवश्यक असते. पण जर तुम्हाला सकाळी उठल्यावर मानेमध्ये जडपणा, खांदेदुखी, डोकेदुखी किंवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *