Breaking News

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राहुल गांधी रवैये से बेहद नाराज

Advertisements

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राहुल गांधी रवैये से बेहद नाराज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार (1 सितंबर) को मुंबई में खत्म हो गई. इस बैठक में गठबंधन के नेताओं ने समन्वय समिति गठित करने के साथ कई अन्य अहम फैसले लिए. हालांकि, इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की ।

CM ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नाराजगी जाहिर की और पूछा कि उन्होंने बिना कोई बात किए अडानी का मुद्दा क्यों उठाया. सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी चीफ ने कहा कि इसके लिए सभीसे बातचीत जरूरी है,सिर्फ कांग्रेस अकेले अपना मुद्दा नहीं बना सकती है.
इन दावों को तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने गलत बताया है. सूत्रों का कहना है ममता बनर्जी सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा चाहती हैं. बंगाल में लेफ्ट के रुख से उन्हें आपत्ति है, लेकिन अडानी को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं वो बेबुनियाद है. एक दिन पहले ही टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि इसमें सीट शेयरिंग समेत कई मसलों पर बात हुई.

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को पीसी कर ओसीसीआरपी की ओर से अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर गहन जांच कराई जानी चाहिए.

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की मीटिंग में 14 सदस्यीय समन्वय समिति गठित करने का फैसला लिया गया है. घटक दलों के नेताओं ने संकल्प लिया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में जहां तक संभव होगा वहां तक मिलकर लड़ेंगे और बहुत जल्द सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी.
विपक्षी दलों ने साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनसभाएं आयोजित करने का भी संकल्प लिया. मुंबई में हुई इस अहम बैठक में 28 दलों के 60 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने मंथन किया. इस बैठक की मेजबानी शिवसेना (यूबीटी) के नेतृत्व में एमवीए ने की. इससे पहले भी इंडिया गठबंधन की दो बैठकें हुई हैं. जिसमें पहली बैठक 23 जून को पटना में और दूसरी बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी. गठबंधन की अगली बैठक दिल्ली में होगी.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *