NCP संसद सुप्रियाताई के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी? अजीतदादा की धर्मपत्नि सौ सुनेत्राताई पवार
मुंबई। भारी अटकलों के बीच NCP सांसद सांसद सुप्रिया सुले ने PM मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि दिल्ली की एक अदृश्य शक्ति उनके परिवार और महाराष्ट्र की राजनीति में दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। इसे लेकर NCP चीफ शरदचंद्र पवार और संसद सुप्रियाताई का माथा ठनकने लगा और उनका सुखचैन उजडने लगा और रात की नींद खराब हो रही है? वैसे NCP चीफ शरदचंद्र पवार को भलीभांति मालुम है कि राजनीति में सबकुछ जायज है और नाजायज कुछ भी नहीं है? वैसे मराठा छत्रप शरदचंद्र पवार को अधिक बोलने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों ने मना किया है? क्योंकि अधिक बोलने से उनके मुंह, गालों और मस्तक ठनकने लगता है। पूर्व सीएम शरदचंद्र पवार ने सारी जिन्दगी बोल बोलकर और गाल बजा बजाकर अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। उनके समक्ष “अब क्या करें” जब चिडिया चुग गई खेत” की कहावत चरितार्थ हो रही है? पूर्व सीएम और NCP चीफ शरदचंद्र पवार ने राजनीति मे सारी जिन्दगी राष्ट्रीय कल्याणार्थ कुछ नहीं कर पाया है?
महाराष्ट्र की सियासत लोकसभा चुनाव से पहले पेचीदा होती नजर आ रही है। एनसीपी के भीतर आई दरार और ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं, इसकी वजह डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के बारामती सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं, ध्यान देने की बात है कि इस ही सीट से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले हैं। इन अटकलों को लेकर सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि दिल्ली की एक अदृश्य शक्ति उनके परिवार और महाराष्ट्र की राजनीति में दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों अजित पवार के भाजपा गठबंधन में शामिल होने के बाद एनसीपी में दरार आ गई थी।
एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को बारामती के मालेगांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की एक अदृश्य शक्ति हमारे परिवार और महाराष्ट्र की राजनीति में कड़वाहट पैदा करने की कोशिश कर रही है। उनकी यह प्रतिक्रिया बारामती से सुनेत्रा पवार या उनके बेटे पार्थ के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने के बाद
सुप्रिया सुले ने कहा, ”न तो मैं और न ही मेरा परिवार जानता है कि मेरे खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा। मैं बारामती से तीन बार जीत चुकी हूं और जो भी चौथी बार मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहा है, मैं उसका स्वागत करती हूं। परीक्षा में नकल करके उत्तीर्ण होने से बेहतर है कि योग्यता के आधार पर उत्तीर्ण हुआ जाए। आप सभी जानते हैं कि इस तरह की अटकलें कौन लगा रहा है। अमृता फड़णवीस के इस बयान पर कि अब कोई भी भाजपा को चुनाव जीतने से नहीं रोक सकता क्योंकि अजित पवार ने देवेन्द्र फड़नवीस के साथ मिलकर काम किया है, सुले ने कहा, ”लोकतंत्र में, हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है… मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती है।
उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि अवसर आने पर संसद सुप्रियाताई ने कहा कि अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे, ‘अगर ऐसा होता है तो मैं देवेन्द्र फड़णवीस से अनुरोध करूंगी कि वह मुझे अजित दादा को सबसे पहले माला पहनाने का मौका दें,क्योंकि वे भाजपा के लिए एक बड़ा बलिदान कर रही है, मैं उन्हें बधाई देती हूं।
विश्वभारत News Website