Breaking News

किसकी है चाल?मराठा आरक्षण का विरोध, शरद पवार पर निशाना?

Advertisements

मराठा आरक्षण का विरोध, शरद पवार पर साधा निशाना? चर्चा में है अधि सदावर्ते

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट 9822550220

Advertisements

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटिल ने जहां हुंकार भर रहे हैं तो वहीं दूसरी विरोध तरफ एक बार फिर गुणरत्न सदावर्ते में इस मुद्दे में कूद पड़े हैं। सदावर्ते ने जरांगे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि मराठाओं को आरक्षण नहीं मिल सकता है। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आएंगे गुणरत्न और जरांगे ।एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने जरांगे को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।मनोज जरांगे ने गुणरत्न की बयानबाजी पर सरकार को दी चेतावनी दी है।
महाराष्ट्र के मराठा आरक्षण की मांग के बीच एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने मनोज जरांगे पाटिल को अरेस्ट करने की मांग की है। गुणरत्ना सदावर्ते ने कहा है कि मराठों को आराक्षण नहीं मिल सकता है। इसके बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है। मराठा क्रांति मोर्चो के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने सदावर्ते की बयानबाजी को रोकने की मांग की है। पेशे से एडवाकेट गुणरत्ना सदावर्ते ने इस मामले में एनपीसी प्रमुख शरद पवार को भी लपेटा है और कहा है कि शरद पवार मनोज जरांगे पाटिल के रातनीतिक बॉस हैं। यह पहला मौका नहीं है जब सदावर्ते सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी वह अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। गुणरत्न सदावर्ते की बयानबाजी के बीच अब चर्चा शुरू हो गई है कि महाराष्ट्र में किसके पीछे कौन है? आरक्षण को लेकर राज्य में एक नया रण शुरू हो गया है।

पहले भी खोल चुके मोर्चा
पिछले साल उन्हें कुछ अप्रैल महीने में गुणरत्ना सदावर्ते ने महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MSRTC) के कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। तब आरोप लगा था कि उन्होंने कर्मचारियों को उकसाया और उन्होंने पवार के घर के बाहर प्रदर्शन किया। उस मामले में गुणरत्ना सदावर्ते को जेल भी जाना पड़ा था। गुणरत्न सदावर्ते पेशे से वकील हैं। 2018 में राज्य सरकार ने जब मराठा समुदाय को सामाजिक और शैक्षणिक तौर पिछड़ा बातकर आरक्षण दिया था। तब गुणरत्न सदावर्ते ने ही आरक्षण के खिलाफ मोर्चा खोला था। बाद में जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया
गुणरत्न सदावर्ते महाराष्ट्र के नांदेड जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह सम्यक विद्यार्थी आंदोलन नाम से संगठन चलाते हैं। जो विद्यार्थियों के मुद्दों को देखता है। गणरत्न सदावर्ते के परिवार में उनके एक बेटी है। उनके पिता बहुजन महासंघ और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से नांदेड़ नगर पालिका के पार्षद रह चुके हैं। सदावर्ते को एनसीपी नेता छगन भुजबल का भी करीबी माना जाता है। गुणरत्न सदावर्ते की पत्नी जयश्री पाटिल हैं। मराठा आरक्षण के खिलाफ गुणरत्ना सदावर्ते की पत्नी जयश्री पाटिल ही कोर्ट गई थीं। तब वे काफी सुर्खियों में आई थीं। जयश्री पाटिल का जन्म महुरगढ़ गांव में हुआ था। उन्होंने औरंगाबाद में कानून और मुंबई में एलएलएम की पढ़ाई की। उन्होंने क्रिमिनोलॉजी में पीएचडी की है। गुणरत्न सदावर्ते कई मामलों को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *