बिलासपुर में हिंदुत्व का माहौल बनाने आ रहे है असम के CM हिमंता सरमा..
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक की रिपोर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ विधान सभा चुनाव मे असम के CM हिमंंता सरमा के भाषणों से फिर प्रदेश की सियासत गरमाएगी। असम के सीएम सरमा 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुँचेंगे।
पिछले दिनों कवर्धा और लोरमी में जनसभाएं लेकर प्रदेश के सियासत में उबाल लाने वाले भाजपा के फायरब्रांड नेता और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा अब न्यायधानी यानी बिलासपुर पहुँच रहे है। सरमा यहाँ नामांकन रैली में तो शामिल होंगे ही साथ ही जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारक हिमंता बिस्वा महासमुंद और खैरागढ़ में जनसभा में शिरकत करेंगे।
नोबेल वर्मा.. कभी कांग्रेस ने ही पत्नी समेत कर दिया था निष्कासित, बागी बनकर जीत लिया था ,
मिनट टू मिनट कार्यक्रम: असम के सीएम सरमा 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुँचेंगे। वे विशेष हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएँगे। सीएम सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.30 बजे महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वे भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे।
पहुंचेंगे खैरागढ़: यहाँ से प्रस्थान करके वे अपराह्न 3.20 बजे खैरागढ़ पहुँचेंगे, जहाँ वे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर हिमंता सरमा राजधानी पहुँचेंगे। शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे
विश्वभारत News Website