Breaking News

‘बटन दबाते ही पैसा अडाणी की जेब में’? राहुल गांधी का मोदी पर निशाना

Advertisements

‘बटन दबाते ही पैसा अडाणी की जेब में जाता है’? राहुल गांधी का मोदी पर निशाना

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के नागरिकों को यह समझना चाहिए कि आपके बिजली का बिल जो बढ़ रहा है, उससे 12 हजार करोड़ रुपए सीधे अडाणी की जेब में गए हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में ‘अडाणी और रहस्यमय कोयले की कीमत में वृद्धि’ पर एक मीडिया रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि अडाणी ग्रुप ने 32 हज़ार करोड़ रुपये का घोटाला किया है और इन सबके बाद भी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री उनके रक्षक बने हुए हैं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पहले हमने 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है. अब पता चलता है कि 20 हजार करोड़ का आंकड़ा गलत था उसमें 12 हजार करोड़ और जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ हो गया है. अडाणी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वह हिंदुस्तान पहुंचता है उसके दाम दोगुना हो जाता है. ऐसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए अडाणी ने हिंदुस्तान की जनता के जेब से निकाला है.”
गांधी ने आगे कहा कि हिंदुस्तान के नागरिकों को यह समझना है कि आपका बिजली का बिल जो बढ़ रहा है, उससे 12 हजार करोड़ रुपए सीधे अडाणी की जेब में गए हैं।
मीडिया पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि रोचक बात है कि यह इन सब चीज़ो की स्टोरी आती है, लेकिन हिंदुस्तान की मीडिया PM मोदी जी से एक सवाल नहीं पूछती. राहुल गांधी ने कहा, “अडाणी ने कोयले के दाम को बढ़ाया, जिससे बिजली महंगी हो गई.”
उन्होंने आगे कहा कि अडाणी जी इंडोनेशिया से कोयला खरीदते हैं और जब वो कोयला हिंदुस्तान पहुंचता है तो उसका दाम बढ़ जाता है.
अडाणी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “इस बार चोरी जनता की जेब से हो रही है…जब आप बटन दबाते हैं तो अडाणी की जेब में पैसा जाता है…पूछताछ है अलग-अलग देशों में हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन भारत में कुछ नहीं हो रहा है…”

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *