Breaking News

शालीनता रखें जांच के लिए हमेशा तैयार?भले ही मेरी संसदीय समाप्त! सांसद महुआ मोइत्रा का बयान

Advertisements

शालीनता रखें जांच के लिए हमेशा तैयार?भले ही मेरी संसदीय समाप्त! महुआ मोइत्रा के बयान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

नई दिल्ली। सांसद महुआ मोइत्रा 2 नवंबर को सुबह 10:50 बजे संसद की एथिक्स कमेटी के दफ्तर पहुंचीं और दोपहर 3:35 बजे दफ्तर से नाराज होकर बाहर निकल पडी।
संसद में सवाल के लिए पैसे (Cash For Querry) मामले में फंसीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर एथिक्स कमेटी पर निशाना साधा। महुआ ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं जांच के लिए हमेशा तैयार हूं, लेकिन शालीनता बनाए रखें। मुझे घटिया और अपमानजनक सवालों से सुरक्षा की जरूरत है। मैंने इस बारे में स्पीकर ओम बिड़ला को लिखा है।
महुआ बोलीं- मैंने हर बार जवाब दिया
टीएमसी सांसद ने कहा- जितने बार भी पूछताछ हुई, मैंने हर बार जवाब दिया। मैं 100 बार अपनी स्थिति बता चुकी हूं। यदि मैं कोई नियम तोड़ती हूं तो मुझे बताया जाना चाहिए। अगर वे (एथिक्स कमेटी) मुझसे कुछ भी पूछना चाहते हैं तो इसमें भी दिक्कत नहीं है, लेकिन ये इस सेटअप में नहीं हो सकता।
जन्मदिन पर स्कार्फ लेना क्या अपराध है- महुआ
महुआ मोइत्रा ने कहा- मैं एक रिमोट कॉस्टिट्यूएंसी से आती हूं। मैं सिर्फ सेक्रेटेरियल हेल्प चाही थी। कुछ भी बिना ओटीपी के नहीं हो सकता, जो मेरे फोन पर आता है।
महुआ ने दर्शन हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट लेने से इनकार किया। कहा कि दर्शन लंबे समय तक मेरे दोस्त रहे हैं। मेरे सांसद बनने के पहले तक वे मेरे फ्रेंड थे। अगर वे मुझे मेरे जन्मदिन पर स्कार्फ गिफ्ट करते हैं तो क्या ये अपराध है?
महुआ मोइत्रा ने इंटरव्यू में कहा कि अगर मैं कोई नियम तोड़ती हूं तो मुझे बताया जाना चाहिए।
महुआ भड़कते हुए पूछताछ से बाहर निकली थीं
पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा 2 नवंबर को सुबह 10:50 बजे संसद की एथिक्स कमेटी के दफ्तर पहुंची थीं। पूछताछ बीच में ही छोड़कर महुआ करीब पौने 4 घंटे बाद कमेटी के दफ्तर से नाराज होकर बाहर निकलीं। उन्होंने कमेटी के चेयरमैन पर अपमानजनक सवाल करने के आरोप लगाए।
महुआ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा- कमेटी के चेयरपर्सन विनोद सोनकर ने बाकी सदस्यों के सामने शब्दों से उनका वस्त्रहरण किया और जानबूझकर अपमानजनक सवाल किए।
महुआ के इन आरोपों पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- एथिक्स कमेटी अध्यक्ष सोनकर ने महुआ से टिकट व होटल का बिल मांगा था। यदि इसके अलावा उन्होंने महुआ के किसी भी पुरुष मित्र या होटल में उसके साथ रुकने का प्रश्न पूछा होगा तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
निशिकांत दुबे ने ही 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर से महुआ की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए थे। उन्होंने हीरानंदानी को अपना संसद का लॉगिन-पासवर्ड भी दे दिया था। दुबे ने महुआ का लॉगिन दुबई से इस्तेमाल होने का आरोप लगाया था।
महुआ मोइत्रा 2019 में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से टीएमसी के टिकट पर लोकसभा सांसद चुनी गई थीं।
महुआ के एथिक्स कमेटी पर आरोप के बाद बयान…
TMC ने एथिक्स कमेटी के चेयरमैन की तुलना धृतराष्ट्र से की। वहीं बाकी सदस्यों को दुर्योधन बताया। मंत्री शशि पांजा ने कहा- पैनल ने एक निर्वाचित महिला सांसद के खिलाफ सुनवाई के दौरान उनका अपमान किया। जब पैनल के सदस्य दुर्योधन की तरह आनंद ले रहे थे, तो अध्यक्ष धृतराष्ट्र की तरह बैठे थे।
कांग्रेस के सांसद उत्तम रेड्डी ने कहा कि महुआ मोइत्रा को निशाना बनाया जा रहा है। मैंने महुआ मोइत्रा से कोई असंसदीय भाषा नहीं सुनी है। निशिकांत दुबे को भाजपा, महुआ पर निशाना साधने के लिए प्वाइंट मैन के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
एथिक्स कमेटी में पूछताछ, बायकॉट और उसके बाद महुआ के बयान…
1. कमेटी का नाम बदल देना चाहिए, क्योंकि इसमें नैतिकता नहीं बची: महुआ ने कहा- समिति को एथिक्स कमेटी (आचार समिति) के बजाय कोई अन्य नाम देना चाहिए, क्योंकि इसमें कोई नैतिकता नहीं बची है।चेयरपर्सन ने दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक तरीके से सवाल किए। वहां मौजूद 11 में से 5 सदस्यों ने पूछताछ का बहिष्कार किया।

2. महुआ ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लेटर लिखा: इस चिट्‌ठी में चेयरपर्सन विनोद सोनकर का बर्ताव अनैतिक, घिनौना और पूर्वाग्रह से भरा बताया। महुआ ने ये अनुरोध भी किया कि पोर्टल के लॉगिन और पासवर्ड को साझा करने वाले नियमों का खुलासा करें। ये कभी सांसदों को क्यों नहीं बताए जाते। यदि वे (नियम) थे तो हरेक सांसद इस ID और लॉगिन को कई लोगों के साथ साझा क्यों कर रहा है?
3. मेरी गरिमा को तार-तार करने वाले प्रश्न पूछे : मैंने बार-बार विरोध जताया, ये कार्यवाही के रिकॉर्ड में है। एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष मुझसे मुद्दे से संबंधित प्रासंगिक कोई भी सवाल जैसे लॉगिन, गिफ्ट लेने के आरोप…लेकिन इन पर कोई प्रश्न नहीं हुआ। एक महिला के रूप में मेरी गरिमा को तार-तार करने वाले व्यक्तिगत सवाल पूछे गए।
4. ‘चेयरमैन पूछते हैं- रात में किससे बात करती हैं’ : महुआ मोइत्रा, दानिश अली और अन्य विपक्षी सांसद भड़कते हुए गुरुवार दोपहर 3:35 बजे एथिक्स कमेटी के दफ्तर से बाहर निकले। जब इनसे गुस्से का कारण पूछा गया तो दानिश अली बोले- चेयरमैन पूछ रहे हैं कि रात में किससे बात करती हैं, क्या बात करती हैं। ये कैसी एथिक्स कमेटी है, जो अनैतिक सवाल पूछ रही है।
महुआ गुरुवार 2 नवंबर को 10:15 बजे दिल्ली स्थित आवास से संसद के लिए रवाना हुई थीं।
पूछताछ के बायकॉट पर एथिक्स कमेटी ने क्याबोला
विपक्षी सदस्यों के बहिष्कार पर एथिक्स कमेटी प्रमुख विनोद सोनकर ने कहा- संसद सदस्यों ने पैनल की कार्यप्रणाली और मेरे खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- दर्शन हीरानंदानी के हलफनामे में किए गए दावों पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी महुआ मोइत्रा से सवाल करने के लिए बाध्य है।
एथिक्स पैनल की सदस्य अपराजिता सारंगी बोलीं- जब दर्शन के हलफनामे के बारे में पूछा गया तो TMC सांसद महुआ ने गुस्से में और अहंकारपूर्ण व्यवहार किया।
क्या है पूरा मामला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने महुआ पर आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और तोहफे लिए थे। इस मामले को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी को भेज दिया।
निशिकांत ने 21 अक्टूबर को महुआ पर एक और गंभीर आरोप लगाया। निशिकांत ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा- कुछ पैसों के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया। मैंने इसे लेकर लोकपाल से शिकायत की है।
उन्होंने कहा कि दुबई से संसद की ID खोली गई, जबकि उस वक्त वो कथित सांसद भारत में ही थीं। इस नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पर पूरी भारत सरकार है। देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग, केंद्रीय एजेंसी यहां हैं। क्या अब भी TMC व विपक्षी दलों को राजनीति करनी है। निर्णय जनता का है। NIC ने यह जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है।
एथिक्स कमेटी ने 27 अक्टूबर को महुआ को समन भेजा और 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। महुआ ने इसी दिन एथिक्स कमेटी को लिखा था कि वे 5 नवंबर के बाद ही मौजूद हो पाएंगी। 28 अक्टूबर को एथिक्स कमेटी ने महुआ को 2 नवंबर को पेश होने को कहा था।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *