Breaking News

बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट, त्योथर विधानसभा से चौंकाने वाला नाम

Advertisements

बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट, त्योथर विधानसभा से चौंकाने वाला नाम

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 नाम हैं। बसपा अभी तक 111 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बसपा इस बार पूरे प्रदेश में उम्मीदवार उतार रही है। बसपा के अलावा सपा और आप ने भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
अभी तक 111 उम्मीदवार हो चुके हैं घोषित
विंध्य और ग्वालियर-चंबल पर है फोकस
त्योथर सीट में बसपा ने चौंकाने वाला नाम जारी किया है
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों की सांतवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। बहुजन समाज पार्टी की सांतवीं लिस्ट में चौंकाने वाला नाम त्योथर विधानसभा सीट से है। बसपा ने यहां बीजेपी नेता देवेन्द्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र सिंह बीजेपी से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट मिलने की संभावना कम थी जिस कारण से वे नाराज चल रहे थे। हालांकि अभी तक उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की थी।
बसपा इससे पहले अपनी छह लिस्ट में 106 सीटों के लिए उम्मीदवार उतार चुकी है। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। बसपा का फोकस विंध्य और ग्वालियर-चंबल इलाके में हैं। एमपी के यह इलाका उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ जिस कारण यहां बसपा का प्रभाव देखने को मिलता है।
किसे कहां से बनाया उम्मीदवार
बसपा ने मोहन सिंह यादव को मुंगावली, वीरेंद्र सिंह यादव को चंदेरी, भगवान दास चौधरी को हटा, विजय सिंह उईके को हरसूद और देवेंद्र सिंह को त्योंथर विधानसभा से टिकट दिया है। बसपा की इस लिस्ट में अशोकनगर जिले की दो विधानसभा सीटें के अलावा रीवा, दमोह और खंडवा जिले की एक विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई है।अखिलेश यादव ने ‘इंडिया’ गठबंधन का दिया झटका, एमपी में सपा की दूसरी लिस्ट जारी
एमपी में 17 नंवबर को होगा चुनाव
मध्यप्रदेश में 1 फेज में चुनाव होना है। 17 नवंबर को राज्य की सभी 230 सीटों पर वोटिंग होगी। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। बता दें कि अभी अभी बसपा के एक विधायक हैं। दमोह जिले की पथारिया विधानसभा सीट से रामबाई ने 2018 में चुनाव जीता था। 2018 में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *