Breaking News

फिर मिले नौटंकीबाज शरद पवार और अजित पवार, महाराष्ट्र में शुरू रहेगा अटकलों का दौर

Advertisements

फिर मिले नौटंकीबाज शरद पवार और अजित पवार, महाराष्ट्र में शुरू रहेगा अटकलों का दौर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

पुणे। NCP. नाटकीय फूट के बाद फिर मिले शरद पवार और अजित पवार, मिलते ही रहेंगे महाराष्ट्र में शुरू हुआ नौटंकी अटकलों का दौर

एनसीपी में फूट के बाद एकबार फिर पुणे में शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हुई है. जानिए दोनों की इस मीटिंग में क्या-क्या हुआ है.दरसल शरदचंद्र और अजीतदादा के बीच मे एक गुप्त करारनामा हुआ था कि हर हाल में जेल की सजा से बचने के भाजपा के कद्दावर DCM देवेन्द्र फडणवीस का विश्वास अर्जित करने के लिए हमे अपमान भी झेलने पडेंगे?चलेगा आने वाले समय बतलाएगा? शरदचंद्र पवार का कहना है कि महाराष्ट्र मे देवेन्द्र फडणवीस को अजित पवार संभाले रखना है और केंद्र मे मै शरदचंद्र पवार संभालते रहूंगा? सालों बीत जाते पता नहीं चलता है?

हालकि सोची समझी नीति के तहत एनसीपी में बगावत के बाद अजित पवार ने अपना अलग गुट बना लिया है. शरद पवार का साथ छोड़ने के बाद उनके भतीजे कई दिनों तक सुर्खियों में बने रहे. इस बार फिर कुछ ऐसा हुआ है कि महाराष्ट्र की राजनीति में ‘चाचा-भतीजा’ का जिक्र शुरू हो गया है. शरद पवार और अजित पवार एक बार फिर साथ मिले. दिवाली के मौके पर शरद पवार के भाई प्रताप पवार से उनके आवास पर मुलाकात हुई. प्रतापराव पवार का निवास बानेर पुणे में है. इस जगह पर शरद पवार, अजित पवार समेत पवार परिवार के ज्यादातर लोग मौजूद थे. जब शरद पवार पुणे के बानेर स्थित प्रताप पवार के घर गए तो अजित पवार भी वहां मौजूद थे. शरद पवार दिवाली के मौके पर अपने भाई प्रतापराव पवार के आवास पर गए थे.

मुलाकात के बाद दिल्ली के लिए रवाना
ABP माझा में छपी एक खबर के अनुसार, शरद पवार और अजित पवार के परिवार ने एक साथ खाना खाया. उधर, इस बैठक के बाद अजित पवार तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज शाम दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं. दौरे के दौरान राज्य के हालात पर चर्चा होने की संभावना है. राज्य में मराठा ओबीसी धनगर आरक्षण का मुद्दा गंभीर है. उस पृष्ठभूमि पर भी चर्चा होने की संभावना है.

दिलीप वलसे पाटिल ने की शरद पवार से मुलाकात
इस बीच राज्य के सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने भी आज सुबह शरद पवार से मुलाकात की. दिलीप वलसे पाटिल ने कहा था कि यह बैठक रयात एजुकेशन इंस्टीट्यूट को लेकर थी. वलसे पाटिल ने कहा, “शरद पवार के साथ मेरी मुलाकात पूर्व नियोजित थी. मेरे साथ रयात शिक्षण संस्था के अधिकारी भी थे. रयात शिक्षा संस्था के बारे में चर्चा हुई.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *