कर्तव्य विमुख और लापरवाह अधिकारियों की उलटी गिनती शुरू? पूर्व सीएम कमलनाथ गंभीर
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
खंडवा। मैं खास कर के आपके लिए खालवा में आया हूं। बस 17 तारीख को आपके विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी को बहुमत से जीता दीजिए। क्षेत्र के विकास एवं रोजगार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। यह बात शुक्रवार को खंडवा के खालवा में आयोजित कांग्रेस की आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मैं खास कर के आपके लिए खालवा में आया हूं। बस 17 तारीख को आपके विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी को बहुमत से जीता दीजिए। क्षेत्र के विकास एवं रोजगार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। यह बात शुक्रवार को खंडवा के खालवा में आयोजित कांग्रेस की आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कही।
कमलनाथ ने कहा कि मैं आदिवासियों के दुःख दर्द को समझता हूं। प्रदेश के क्या हाल हैं आप सब जानते हैं। हमें किसानों, बच्चों व नवजवानों के भविष्य की चिंता है। क्षेत्र का युवा कमीशन नहीं रोजगार चाहता है। अपना भविष्य बनाना चाहता है। हमारे कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में एक दो माह तो आचार संहिता में निकल गए।
‘हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया’
पूर्व सीएम ने कहा कि 11 माह के कार्यकाल में अपनी नीति एवं नियत का परिचय देते हुए 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। इसमें खंडवा जिले के 58 हजार किसानों का 260 करोड़ का कर्जा माफ किया। हर विकासखंड में गौ शालाएं बनवाई। बिजली बिल माफ व हाफ किए, पेंशन बढ़ाई। यह सब किया कोई पाप तो नहीं किया। उन्होने आगे कहा कि गुलाम प्रशासन के लिए उल्टी गिनती शुरू’
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज को चुनाव के पहले लाडली बहनें नजर आईं? इससे पूर्व बहनें लाडली नहीं थीं क्या? हमारी कांग्रेस की सरकार बनते ही हम अपने वचन पत्र को पूरा करेंगे। माता बहनों के सम्मान सुरक्षा एवं युवाओं को रोजगार का वचन देते हैं। किसानों का गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने कुछ सरकारी कर्मचारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कल के बाद परसों भी आता है, जो प्रशासन भाजपा की गुलामी कर रहा है। वह कान खोलकर सुन लें। उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सिर्फ छह दिन शेष हैं।
खालवा के बस स्टैंड पर आयोजित सभा में नियत समय सुबह 10:30 बजे तक पांडाल में कांग्रेस नेताओं के अलावा 25 से 30 लोग व खाली कुर्सियां नजर आ रही थी, लेकिन जैसे ही कमलनाथ सभा स्थल पहुंचे अचानक ही कुर्सियां खचाखच भर गईं व कई लोगों ने खड़े होकर कमलनाथ के भाषण सुने। कमलनाथ के हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भी सैकड़ों लोग हेलीपेड ग्राउंड पहुंच गए।
विश्वभारत News Website