Breaking News

नागपुर सें ही लड़ूंगा चुनाव : अटकलों पर DCM फडणवीस का कथन

Advertisements

नागपुर दक्षिण-पश्चिम से ही लड़ूंगा चुनाव?अटकलों पर DCM फडणवीस का कथन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वे नागपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और राज्य की राजनीति में ही रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मन बना लिया है। उन्होंने मराठा आरक्षण और मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में भी बात की।
बीजेपी नेता व राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली की राजनीति करने की खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि है कि आगामी विधानसभा चुनाव वे नागपुर से लड़ेंगे और राज्य की राजनीति में ही रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर लाएंगी। फडणवीस के बारे में कयास लगाया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और दिल्ली की राजनीति करेंगे। यहां तक कि उनके लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर-पूर्व मुंबई या फिर पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र से उनके नाम की चर्चा थी। इसे लेकर पार्टी के अंदर भी सुगबुगाहट है। उत्तर मुंबई लोकसभा के सांसद गोपाल शेट्टी ने तो फडणवीस का स्वागत भी कर दिया था। इन सभी खबरें पर फडणवीस ने गुरुवार को विराम लगा दिया।

देवेंद्र फडणवीस

आपका प्यार फिर लौटकर आएगा आपकी लाइफ में या नहीं, जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषी से |
अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि वे राज्य की राजनीति में ही रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव वे नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे।

मनोज जरांगे को लेकर क्या बोले फडणवीस
मराठा आरक्षण के लिए मुहिम चलाने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे के राज्यव्यापी दौरे के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की है। मैंने सभी मंत्रियों से कहा है कि हमें मंत्री होने के नाते यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना है कि कहीं भी किसी प्रकार का तनाव न हो। मुख्यमंत्री ने मराठा आरक्षण का वादा किया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि नागपुर में अगले महीने होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाए।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदीजी
आगामी लोकसभा चुनाव के बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। देश की जनता ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और कार्यकाल देने का मन बना लिया है। लोग कितना भी जोर लगा ले, लेकिन जनता अपना मन नहीं बदलने वाली है।
शरद पवार के गढ़ बारामाती में दिवाली पड़वा आयोजन, नदारद रहे अजित पवार, सुप्रिया सुले के जवाब ने उठाए सवाल

कोर्ट में प्रलंबित है बीएमसी चुनाव

मुंबई महानगरपालिका के चुनाव के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा कि हम तो चाहते हैं चुनाव कराना, लेकिन क्या करें यह मामला कोर्ट में प्रलंबित है। हाल ही में स्थानीय निकाय के चुनाव हुए जिसमें बीजेपी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा और बीएमसी में भी ऐसा ही होगा, चूंकि बीएमसी के चुनाव का मामला कोर्ट में मामला प्रलंबित है तो क्या करें

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *