Breaking News

अजित पवार को धूल चटा देगा शरद गुट? सांसद संजय राउत का बड़ा दावा

Advertisements

अजित पवार को धूल चटा देगा शरद गुट? सांसद संजय राउत का बड़ा दावा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई , सांसद संजय राउत ने कहा कि साल 2024 में राज्य की राजनीति शरद पवार और उद्धव ठाकरे के इर्द-गिर्द ही घूमेगी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सभी पांच चुनावी राज्यों में जीत हासिल करेगी.

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार और उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के प्रमुख नेता हैं और राज्य की राजनीति उनके ही इर्द-गिर्द घूमेगी. राउत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का शरद पवार नीत गुट 2024 के लोकसभा चुनावों में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाले बागी समूह को पराजित कर देगा.

 

राउत ने पत्रकारों से कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शरद पवार और (उनके भतीजे) अजित पवार (जुलाई में पार्टी में विभाजन के बाद) एक साथ दिख रहे हैं. 2024 में शरद पवार गुट अजित पवार को धूल चटा देगा. राज्य की राजनीति शरद पवार और उद्धव ठाकरे के इर्द-गिर्द ही घूमेगी.” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उन सभी पांच राज्यों में जीत हासिल करेगी जहां नवंबर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं (जिनमें से मिजोरम में मतदान हो चुका है).

 

परंतु सांसद संजय राउत महोदय को यह नहीं मालूम है कि मनोविज्ञान के मुताबिक NCP चीफ शरदचंद्र पवार साहब और DCM अजीतदादा पवार आपस मे मिले हुए हैं? और अजीत पवार को CM बनाने के लिए कूटनीतिक खेल खेला जा रहा है? इस कूटनीतिक ड्रामेबाजी सांसद राउत और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की समझ से बाहर की बात है। बता दें कि राजनीति के चतुर खिलाडी भाजपा के कद्दावर और कर्मठ नेता DCM देवेन्द्र फडणवीस सबकुछ समझ रहे हैं? सांसद संजय राउत की बातों ने स्पष्ट कर दिया है कि NCP चीफ शरदचंद्र पवार साहब के इशारों पर सांसद संजय राउत अपना अभिकथन प्रस्तुत कर असलियत से गुमराह कर रहे हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *