कांग्रेस की मिलीभगत से कम हुआ मतदान, भाजपा ने लगाया आरोप; फिर से वोटिंग कराने की मांग
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
भोपाल । मध्यप्रदेश मे सम्पन्न विधान सभा चुनाव में भाजपा समर्थकों को मतदान से रोकने के लिए जानबूझकर मतदान प्रक्रिया धीमी की गई। यह आरोप भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को सौंपे ज्ञापन में की है। ईवीएम मशीन को लौट रहे मतदान दल को कांग्रेस उम्मीदवार और उनके सहयोगियों ने अपने गृह ग्राम खुदीया के चौराहे पर घेरकर रोका। उन्हें धमकाया गया था।
कांग्रेस की मिलीभगत से कम हुआ मतदान
मतदान केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से कम मतदान हुआ
पार्टी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करने की मांग की है।
नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के 43 से अधिक मतदान केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से कम मतदान हुआ है।
कार्यालय को सौंपे ज्ञापन
भाजपा समर्थकों को मतदान से रोकने के लिए जानबूझकर मतदान प्रक्रिया धीमी की गई। यह आरोप भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को सौंपे ज्ञापन में की है। साथ ही मांग की है कि इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाए। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा कि भाजपा समर्थित मतदाता मतदान न कर सकें, इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस कार्य कर्ताओं के साथ मिलीभगत का आरोप।
कांग्रेस के इस उम्मीदवार को लेकर कही बात
भाजपा समर्थक दो दर्जन मतदान केंद्रों पर व्यवस्था नहीं की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के साथ मिलकर पूरी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया है। ऐसे सभी केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए। एक अन्य शिकायत टिमरनी विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत शाह को लेकर की गई।
इसमें कहा गया कि मतदान स्थल से ईवीएम मशीन को लौट रहे मतदान दल को कांग्रेस उम्मीदवार और उनके सहयोगियों ने अपने गृह ग्राम खुदीया के चौराहे पर घेरकर रोका। उन्हें धमकाया, पार्टी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करने की मांग की है। बताते हैं कि नरसिंहपुर और छिन्दवाडा जिला मे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का काफी दबदबा कायम है। सूत्रों की माने तो यहां भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार करने पंहुचने वाले हाईकमान नेताओं मे पूर्व सीएम कमलनाथ के नाम से भय उत्पन्न होता है इसीलिए वे नेतागण खुलकर ओर वेझिजक कांग्रेस के खिलाफ अपने विचार प्रकट नहीं कर सकते हैं।
विश्वभारत News Website