Breaking News

दुकान में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी

Advertisements

दुकान में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

फलोदी। राजस्थान के फलोदी में एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीवीटी फुटेज खंगाले तो होश उड़ा देने वाला सच सामने आया. पता चला कि इस वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

वारदात को लेकर फलोदी के एएसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि खारा की रहने वाली अनामिका बिश्नोई नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलाती थी. रविवार को दुकान में घुसकर महिला को गोली मारी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए. इस दौरान देखा गया कि गोली मारने से पहले अनामिका और उसके पति महीराम विश्नोई के बीच काफी बहस हुई थी।

इसके बाद उसने गोली मारी और फरार हो गया. मृतका का पीहर नगरासर बीकानेर में है. एएसपी ने बताया कि महिला काफी समय से पति से अलग रह रही थी. कोर्ट में दहेज का मामला भी चल रहा है. बच्चे अपनी मां के साथ ही रहते थे. उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है. महिला के परिजनों को इस वारदात की सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है. साथ ही शहर में नाकाबंदी करवाई गई है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *