Breaking News

राज्य शिक्षा केंद्र ने दिए पूर्व बी आर सी, ओ पी जोशी के कार्यकाल की जांच के निर्देश

Advertisements

राज्य शिक्षा केंद्र ने दिए पूर्व बी आर सी, ओ पी जोशी के कार्यकाल की जांच के निर्देश

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

छिंदवाड़ा।राज्य शिक्षा केंद्र ने पूर्व बी आर सी, एवं तत्कालीन बो ई ओ जुनारदेव ओ पी जोशी के बी आर सी कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमिताएं की शिकायत की जांच के निर्देश दिए हैं आज जांच दल द्वारा एक पत्र विकासखंड के संकुल प्राचार्य को जारी किया गया है जिस पर उन्होंने कैश बुक सहित समस्त दस्तावेजों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जुन्नारदेव तलब किया है

 

ओम प्रकाश जोशी के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमिताएं की जांच करने के निर्देश राज्य शिक्षा केंद्र ने दिनांक 27/07/2023 को दे दिए थे मगर डी पी सी छिंदवाड़ा ने जांच दल 4 माह बाद 15/12/2023 को बनाया इसी संबंध में द्वितीय रिमाइंडर20/02/2024 को जारी किया गया

जांच दल में जुन्नारदेव विकासखंड के दो प्राचार्य को जांच अधिकारी बनाया गया है उन्होंने भी इस मामले में 6 माह तक कोई रुचि नहीं ली और आज 13/05/2024 एक पत्र जारी कर विकासखंड के सभी प्रधान पाठक को दस्तावेजों के साथ बीआरसी कार्यालय जुन्नारदेव बुलबाया है

वित्तीय अनियमिताएं की शिकायत के चलते राज्य शिक्षा केंद्र ने बी आर सी जुनारदेव के पद से डेढ़ वर्ष पूर्व ओ पी जोशी को हटाया था

सहायक आयुक्त ने मेहरबानी कर बना रखा है प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी

 

बी आर सी पद से हटाने के बाद ओ पी जोशी को कुछ समय बाद सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ने प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव बना दिया जबकि सूत्रों की मांने तो जोशी इस पद के पात्र नही है

 

वित्त विभाग की टीम कर रही है जुनारदेव विकासखंड की जांच

पिछले कुछ दिनों से वित्तीय विभाग जबलपुर की टीम विकासखंड जुन्नारदेव के शिक्षा विभाग में हुए वित्तीय घोटाले की जांच कर रही है हालांकि यह जांच विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की जा रही है

1 साल से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत का निराकरण नहीं करवा पाए सहायक आयुक्त

नियम विरुद्ध तरीके से ओ पी जोशी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाए जाने के संबंध में एक सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी की गई जिसका निराकरण आज दिनांक तक सहायक आयुक्त जनजाति का विभाग नहीं कर पाए

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   बिहार। …

नागपुरातील धामणगावला आग कोणी लावली? पालकमंत्री बावनकुळे काय म्हणाले?

नागपूर जिल्ह्यातील भिवापूर तालुक्यामधील धामणगाव येथे लागलेल्या आगीत ३० घरे जळालीत. तर शेळ्याही जळल्यात. आगीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *