Breaking News

रिश्वत लेते हुए धराया गया रिश्वतखोर पटवारी

Advertisements

रिश्वत लेते हुए धराया गया रिश्वतखोर पटवारी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

अनुविभागीय दण्डाधिकारी एसडीएम कार्यालय के पास पटवारी भवन छिंदवाड़ा में नक्शा दुरस्त कराने के नाम पर 12000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी रोहित मालवी को रंगे हाथों धर दबोचा लिया है पटवारी के पास से नगद रुपये जप्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है जानकारी अनुसार आवेदक जमुनिया झिरी निवासी पांच लाल परतेती को नक्शा दुरस्त करवाना था जिसके एवज में पटवारी रोहित मालवी ने ₹12000 की मांग की थी इस बात से परेशान आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए आज पटवारी भवन छिंदवाड़ा में पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत 12000 लेते हुए दबोच लिया रिश्वत में लिए गए नोट के बाद पटवारी के हाथ धुलाई गए जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया। ट्रैप दल में इंस्पेक्टर कमल सिंह, इंस्पेक्टर नरेश बहरा एवं लोकायुक्त निरीक्षक एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। तहसील कार्यालय में कार्यवाही अभी जारी है।

सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटवारी रोहित मालवी का रवैया से किसान बेहद परेशान है, चाहे खेत का नक्शा दुरूस्ति का कार्य हो य हक त्यागपत्र संबंधित खेत खसरा नंबर रिकार्ड में नाम चढाना हो य सार्वजनिक सरकारी सडक गाडादान पर अतिक्रमण कार्यों पर कार्यवाई का मामला हो इस पटवारी को मुंह मागी रिश्वत चाहिए? भुक्तभोगी किसानों ने बताया कि पटवारी जी कहते हैं कि हमे आर आई और नायब तहसीलदार को हर महिना रुपए से भरी थैली देना पडता है? इसलिए बिना कुछ लिए दिए कोई भी काम होना संभव नहीं है? बताते हैं कि अनेक गांवों को जोडने वाले सडक मार्ग और ग्रामों की आंतरिक गलियां संकरी हो जाने से बैलबंडी तथा टैक्टरों का गुजरना दुर्भर हो गया है? किसानों को आवाजाही में बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पटवारी महोदय अपनी जिम्मेदारी के काम कम और गंदी राजनीति ज्यादा करते हैं? किसानों तथा ग्रामवासी जब पटवारी के पास पंहुचने और संबंधित कार्य के लिए पटवारी से आग्रह करते हैं तो पटवारी महोदय मुंहमांगा रिश्वतस्वरुप नोट देने के लिए इशारा करते हैं?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *