Breaking News

उत्तरप्रदेश में लव जिहाद खिलाफ हुआ बिल पास : महाराष्ट्र में भी उठी मांग

Advertisements

उत्तरप्रदेश में लव जिहाद खिलाफ हुआ बिल पास : महाराष्ट्र में भी उठी मांग

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद खिलाफ बिल पास हुआ है।परिणामस्वरूप महाराष्ट्र में भी लव जेहाद के खिलाफ मांग उठ रही है, जानिए मामला क्या है।

हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति ने मंगलवार को मुंबई में हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन किया गया। जिसमें लव जिहाद विरोधी कानून बनाने की मांग की गई। पिछले दिनों उरण इलाके में युवती की हत्या के बाद यह मांग जोरों पर है। उरण में यशश्री शिंदे (22) की अत्यंत क्रूरता से और मानवता को शर्मसार करने वाली हत्या की गई है।

लव जिहाद विरोधी कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करते हिंदू संगठन

मुंबई महाराष्ट्र समन्वय समिति ने मंगलवार को मुंबई में हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन किया गया। जिसमें लव जिहाद विरोधी कानून बनाने की मांग की गई। पिछले दिनों उरण इलाके में युवती की हत्या के बाद यह मांग जोरों पर है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना’ शुरू की है, लेकिन वर्तमान में ‘लव जिहाद’ के खतरे के कारण हिंदू युवतियां और महिलाएं अभी भी असुरक्षित हैं और उनकी निर्मम हत्याएं जारी हैं। ‘लाडली बहन’ योजना से पहले ‘बहनों को सुरक्षा दें, बहनों की सुरक्षा के लिए राज्य में तत्काल ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाया जाए, ऐसी मांग सोमवार को मुंबई के दादर पूर्व रेलवे स्टेशन के पास ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ की ओर से आयोजित ‘हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन’ में की गई।

उरण में यशश्री शिंदे (22) की अत्यंत क्रूरता से और मानवता को शर्मसार करने वाली हत्या की गई है। यशश्री की हत्या करने वाले आरोपी को तत्काल सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए। ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ द्वारा आयोजित आंदोलन में बजरंग दल, मनसे, मानव सेवा प्रतिष्ठान, श्रीराम मित्र मंडल (धारावी), हिंदु सनातन संस्था आदि हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधि तथा भाजपा की महिला आघाडी के प्रतिनिधि, महिलाएं, युवतियां सहभागी हुए। इस दौरान सरकार को दिए जाने वाले ज्ञापन में लोगों ने हस्ताक्षर भी किए।

पिछले 3 वर्षों के दौरान 1 लाख युवतियां अपने घरों से गायब हूई हैं।

महाराष्ट्र में 3 वर्षों के दौरान 1 लाख युवतियां गायब हो चुकी हैं। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों के गायब होने के पीछे कोई षड्यंत्र तो नहीं है। इसकी भी जांच के लिए गृह मंत्रालय को एक विशेष समिति बनानी चाहिए, ऐसी मांग आंदोलन में की गई। हिंदू महिलाओं समेत जनता में ‘लव जिहाद’ मामलों के प्रति रोष व्यक्त किया जा रहा है और इन घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार कब ठोस कदम उठाएगी।

एंटी रोमियो स्क्वाड बनाएं

आंदोलन कर रहे लोगों ने मांग की कि महाराष्ट्र में प्रतिदिन महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ जैसी पुलिस की विशेष शाखा स्थापित की जानी चाहिए। मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के प्रेम संबंधों की शिकायतें ‘लव जिहाद’ के रूप में दाखिल की जाएं और इन मामलों में अगर कोई कट्टरपंथी संगठन या विदेशी शक्तियां शामिल पाई जाती हैं, तो उनकी जड़ें उखाड़ फेंकी जाएं। उनके खिलाफ भी तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

RSS की रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत

RSS की वो रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत टेकचंद्र शास्त्री: …

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 चैन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *